पड़ोसी के साथ मारपीट में महिला वार्ड सदस्या जख्मी

Published at :28 Jul 2017 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
पड़ोसी के साथ मारपीट में महिला वार्ड सदस्या जख्मी

सरायगढ़ : भपटियाही थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द पंचायत के वार्ड नंबर 11 की वार्ड सदस्या किरण देवी ने भपटियाही थाना में आवेदन देकर पड़ोसी पर मारपीट व गाली गलौज करने का आरोप लगाया है. दिये गये आवेदन में श्रीमती देवी ने कहा है कि पड़ोसी राधेश्याम मुखिया से पुराना विवाद चल रहा है. जिसकी […]

विज्ञापन

सरायगढ़ : भपटियाही थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द पंचायत के वार्ड नंबर 11 की वार्ड सदस्या किरण देवी ने भपटियाही थाना में आवेदन देकर पड़ोसी पर मारपीट व गाली गलौज करने का आरोप लगाया है. दिये गये आवेदन में श्रीमती देवी ने कहा है कि पड़ोसी राधेश्याम मुखिया से पुराना विवाद चल रहा है. जिसकी वजह से मुखिया व उनके परिजन द्वारा गाली-गलौज व मारपीट की गयी.

मारपीट में घायल वार्ड सदस्या को इलाज के लिए परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भपटियाही में भरती कराया. जहां चिकित्सकों की देख-रेख में इलाज किया जा रहा है. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है मामले की छानबीन की जा रही है. इधर, पड़ोसी ने मारपीट की बात से इनकार किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन