फार्मासिस्ट की सरेआम हुई पिटाई

Published at :26 Jul 2017 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
फार्मासिस्ट की सरेआम हुई पिटाई

आक्रोश . पीएचसी में कार्यरत एएनएम के साथ अक्सर करता था छेड़खानी इसकी शिकायत कई बार उच्चाधिकारियों से की. लेकिन मामले की लीपापोती कर दी जाती रही है. जिसके कारण फर्मासिस्ट का मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा था और सरेआम उसके साथ छेड़खानी करने लगा. वीरपुर : पीएचसी में कार्यरत एएनएम के साथ छेड़खानी […]

विज्ञापन

आक्रोश . पीएचसी में कार्यरत एएनएम के साथ अक्सर करता था छेड़खानी

इसकी शिकायत कई बार उच्चाधिकारियों से की. लेकिन मामले की लीपापोती कर दी जाती रही है. जिसके कारण फर्मासिस्ट का मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा था और सरेआम उसके साथ छेड़खानी करने लगा.
वीरपुर : पीएचसी में कार्यरत एएनएम के साथ छेड़खानी करना मंगलवार को एक फार्मासिस्ट को महंगा पड़ गया. छेड़खानी के बाद गुस्सायी एएनएम ने फॉर्मासिस्ट की जमकर धुनाई की. मामला भीमनगर पीएचसी का है, जहां मंगलवार को एक एएनएम के साथ छेड़खानी वहीं के फार्मासिस्ट द्वारा की गयी. पीएचसी में कार्यरत फर्मासिस्ट द्वारा यह कोई पहली छेड़खानी की घटना नहीं थी. बार-बार इस तरह की घटना से नाराज एएनएम ने मंगलवार को अस्पताल परिसर में सरे आम फर्मासिस्ट की पिटाई कर दी. साथ ही एएनएम ने चिकित्सा पदाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार भी लगायी है.
जानकारी के मुताबिक घटना सुबह 11 बजे की है. जब एएनएम ने सरेआम अस्पताल परिसर में फार्मासिस्ट तरुण कुमार की पिटाई कर दी. पीड़ित एएनएम ने बताया कि राष्ट्रीय बाल विकास योजना के तहत संविदा पर पिछले दो साल से वे यहां कार्यरत हैं. इस बीच कई बार फार्मासिस्ट तरुण कुमार द्वारा उसे काम का बहाना बना कर बार-बार प्रताड़ित किया जाता रहा है. उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत कई बार उच्चाधिकारियों से की. लेकिन मामले की लीपापोती कर दी जाती रही है. जिसके कारण फर्मासिस्ट का मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा था और सरेआम उसके साथ छेड़खानी करने लगा. उन्होंने बताया कि घटना की लिखित शिकायत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से की है. फार्मासिस्ट तरुण कुमार ने बताया कि उस पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है. उन्होंने बताया कि एएनएम चप्पल से मारने आयी तो मैंने सिर्फ अपना बचाव किया. बसंतपुर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अर्जुन चौधरी ने बताया कि पूर्व में भी इस प्रकार की वारदात दोनों के बीच हुई है, जिसे बातचीत के जरिये सुलझा दिया गया था. बावजूद आज की घटना शर्मनाक है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन