प्रत्येक गुरुवार को होगी बीआरपी व सीआरसीसी की बैठक : बीडीओ

Published at :21 Jul 2017 12:51 PM (IST)
विज्ञापन
प्रत्येक गुरुवार को होगी बीआरपी व सीआरसीसी की बैठक : बीडीओ

सरायगढ़ : प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को बीडीओ वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई. बैठक में बीआरपी व संकुल समन्वयक उपस्थित थे. मौके पर बीडीओ ने सभी बीआरपी को निर्देश दिया कि उनके द्वारा जांच किये गये विद्यालयों की जांच रिपोर्ट की एक प्रति प्रखंड कार्यालय को प्रतिवेदित करेंगे. ताकि अधोहस्ताक्षरी […]

विज्ञापन
सरायगढ़ : प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को बीडीओ वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई. बैठक में बीआरपी व संकुल समन्वयक उपस्थित थे. मौके पर बीडीओ ने सभी बीआरपी को निर्देश दिया कि उनके द्वारा जांच किये गये विद्यालयों की जांच रिपोर्ट की एक प्रति प्रखंड कार्यालय को प्रतिवेदित करेंगे. ताकि अधोहस्ताक्षरी द्वारा की गयी जांच का क्रॉस वेरिफिकेशन की जा सके.
बैठक में संकुल समन्वयक को यह भी निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने संकुल अंतर्गत सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले पांच-पांच विद्यालयों की सूची तैयार कर उसका समेकित सूची की एक प्रति बीईओ और प्रखंड एमडीएम प्रभारी को उपलब्ध करायेंगे. बीडीओ ने कहा कि बीआरपी और संकुल समन्वयकों की बैठक प्रत्येक सप्ताह गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में आयोजित होगी. जिसमें सभी सदस्यों को भाग लेना अनिवार्य है. बैठक में एमडीएम प्रभारी अमित कुमार झा, कृष्ण भूषण मंडल, सफीउर रहमान, दिलीप कुमार, फुल कुमारी, अशोक कुमार आिद मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन