रेडलाइट एरिया से लौटी बच्ची को नहीं मिला न्याय

Published at :12 Jun 2017 3:40 AM (IST)
विज्ञापन
रेडलाइट एरिया से लौटी बच्ची को नहीं मिला न्याय

एक माह बाद भी आरोपित पुलिस की गिरफ्त से दूर 12 वर्षीया बच्ची दो साल से अचानक हो गयी थी लापता सुपौल : महादलित परिवार के नाबालिग बच्ची को रेडलाइट एरिया में बेच दिये जाने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है. हालांकि दो साल बाद परिवार वालों ने उक्त बच्ची को सकुशल वापस […]

विज्ञापन

एक माह बाद भी आरोपित पुलिस की गिरफ्त से दूर

12 वर्षीया बच्ची दो साल से अचानक हो गयी थी लापता

सुपौल : महादलित परिवार के नाबालिग बच्ची को रेडलाइट एरिया में बेच दिये जाने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है. हालांकि दो साल बाद परिवार वालों ने उक्त बच्ची को सकुशल वापस घर लाया है. लेकिन इस मामले में पुलिस की कार्यशैली चर्चा का विषय बना हुआ है. मालूम हो कि उक्त मामले में सदर थाना क्षेत्र के तेलवा सितुहर कोसी बांध निवासी बच्ची के पिता ने महिला थाना को आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया था. पीड़ित ने आवेदन में बताया था कि उनकी 12 वर्षीया बच्ची दो साल पूर्व अचानक लापता हो गयी. काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चला तो परिवार वाले समझ बैठे कि बच्ची नदी में डूब गयी है.

इधर एक माह पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी को उन्होंने सहरसा के रेडलाइट एरिया खिरियाही मुहल्ले में देखा है. बच्ची के जीवित होने की सूचना पर पीड़ित पिता ने एक पंचायत बुलाकर उक्त व्यक्ति से समुचित जानकारी प्राप्त की. जहां उक्त स्थल से बच्ची को वापस घर लाया.

पीड़ित पिता ने थाना को दिये आवेदन में बताया है कि उनकी बच्ची को हृदय सादा ने सुपौल ले जाने के क्रम में वेश्यालय में बेच दिया. जहां उनकी नाबालिग बेटी का जीवन नारकीय हो गया. आवेदन में यह भी बताया है कि ह्रदय सादा ने खिरियाही के अलीजान के हाथों उसे बेचा था. समय- समय पर उससे मिलता भी था.

मामले को रफा-दफा करने की चल रही तैयारी

पीड़ित पिता ने बताया कि ह्रदय सादा आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है. मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 65 /17 दर्ज कर पीड़ित बच्ची को मेडिकल हेतु भेज दिया. लेकिन उक्त मामले के तकरीबन एक माह गुजरने के बावजूद आरोपित पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है. हालांकि सूत्रों की माने तो मामले को रफा-दफा करने की तैयारी चल रही है. वहीं दोनों तरफ से समझौता की प्रक्रिया भी चल रही है. इधर, मामले को लेकर जब महिला थानाध्यक्ष प्रेमलता भूपाश्री से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि पीड़ित और आरोपित पक्ष द्वारा आपस में इस मामले को लेकर समझौता कर लिया गया है. कोर्ट में इस मामले से संबंधित दोनों पक्ष द्वारा सुलहनामा जमा दिया गया है. उधर, लोगों की नजर अब माननीय न्यायालय पर टिकी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन