Success Story: NASA की वेबसाइट में खामी ढूंढ बिहार के लाल ने रच दिया इतिहास, ‘हॉल ऑफ फेम’ में हुआ नाम दर्ज

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 20 May 2025 11:50 AM

विज्ञापन

रामजी की तस्वीर

Success Story: बिहार के समस्तीपुर जिले के 17 वर्षीय रामजी राज ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की वेबसाइट में साइबर खामी ढूंढकर अपनी तकनीकी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. नासा ने इस उपलब्धि के लिए उन्हें 'Hall of Fame' में शामिल किया है. इतनी कम उम्र में यह सम्मान हासिल करना रामजी की काबिलियत और जिम्मेदार डिजिटल सोच को दर्शाता है.

विज्ञापन

Success Story: बिहार के समस्तीपुर जिले से ताल्लुक रखने वाले 17 वर्षीय रामजी राज ने अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा की आधिकारिक वेबसाइट में एक बड़ी साइबर खामी (cyber vulnerability) खोज कर न केवल खुद को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई, बल्कि देश का नाम भी रोशन किया है. इस असाधारण उपलब्धि के लिए नासा ने रामजी को ‘Hall of Fame’ की सूची में शामिल किया है.

रामजी एक एथिकल हैकर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में सक्रिय युवा प्रतिभा हैं. इतनी कम उम्र में उन्होंने 50 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वेबसाइट्स में तकनीकी खामियां ढूंढकर संबंधित एजेंसियों को सतर्क किया है. जिससे कई संभावित साइबर हमलों को रोका जा सका.

नासा को भेजी थी जानकारी

रामजी ने बताया कि 14 मई की रात वह यूं ही कुछ वेबसाइट्स ब्राउज कर रहे थे, तभी नासा की साइट में एक तकनीकी त्रुटि नजर आई. उन्होंने तुरंत उस खामी को ट्रैक कर विस्तृत जानकारी नासा को भेज दी. महज पांच दिनों के भीतर, 19 मई को नासा ने आधिकारिक रूप से उस खामी को स्वीकार करते हुए वेबसाइट में सुधार किया और रामजी का नाम अपने साइबर सिक्योरिटी हॉल ऑफ फेम में दर्ज कर लिया.

“हैकिंग जिम्मेदारी है, शौक नहीं”

रामजी कहते हैं, “मेरे लिए हैकिंग केवल तकनीकी खेल नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है. मैं चाहता हूं कि अपने ज्ञान का उपयोग डिजिटल दुनिया को अधिक सुरक्षित बनाने में कर सकूं.”

समाज के लिए भी कर रहे काम

रामजी सिर्फ तकनीकी खोजों तक सीमित नहीं हैं. वे पुलिस विभाग को साइबर क्राइम से निपटने के लिए ट्रेनिंग भी देते हैं और ऑनलाइन अपराधों की जांच में सहयोग करते हैं. इसके साथ ही वे गरीब और वंचित बच्चों को तकनीकी शिक्षा देकर डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में भी काम कर रहे हैं.

शिक्षा और सम्मान

रामजी वर्तमान में दिल्ली से बीटेक की तैयारी कर रहे हैं. उनके पिता एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और समस्तीपुर में एक एनजीओ चलाते हैं. भारत सरकार के ‘Youth for Unnati and Vikas with AI’ कार्यक्रम में रामजी को देश के शीर्ष 50 AI समाधानों में भी स्थान मिल चुका है.

रामजी की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती. तकनीकी दुनिया में रामजी अब एक प्रेरणा बन चुके हैं.

Also Read: बिहार के मढ़ौरा में बने रेल इंजन अफ्रीका में दौड़ेंगे, जून के अंत तक जाएगी पहली खेप

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन