Vande Bharat: भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, टूटी खिड़की... दहशत में आए यात्री

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 08 Jun 2025 9:30 AM

विज्ञापन

वंदे भारत पर पथराव

Vande Bharat: भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर पत्थरबाजी का शिकार हुई है. शनिवार को टिकानी रेलखंड के पास ट्रेन के कोच पर पत्थर फेंके गए, जिससे खिड़की का शीशा टूट गया और यात्रियों में दहशत फैल गई. घटना के पीछे मवेशी के ट्रेन से कटने से नाराज ग्रामीणों का हाथ बताया जा रहा है.

विज्ञापन

Vande Bharat: भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस पर शनिवार दोपहर एक बार फिर पत्थरबाजी हुई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया. घटना करीब 3:20 बजे टिकानी रेलखंड के पास हुई, जहां हट पुरैनी और टिकानी के बीच सी-7 कोच की 42 और 43 नंबर सीट की खिड़की पर पत्थर आकर लगे, जिससे शीशा चकनाचूर हो गया. तेज आवाज सुनते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. ट्रेन में मौजूद कैटरिंग स्टाफ और आरपीएफ जवानों ने तत्परता दिखाते हुए यात्रियों को शांत कराया.

बताया जा रहा है कि ट्रेन की चपेट में मवेशी के आने से नाराज ग्रामीणों ने पथराव किया. यह घटना दो महीने में दूसरी बार है जब वंदे भारत एक्सप्रेस को निशाना बनाया गया है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.

DRM ने CCTV खंगालने का दिया निर्देश

मालदा रेल मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालने का निर्देश दिया है, ताकि पथराव करने वालों की पहचान की जा सके. अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय लोगों की नाराजगी मवेशी के ट्रेन से कटने को लेकर थी, लेकिन इसका असर सीधे यात्रियों की सुरक्षा पर पड़ा.

अन्य ट्रेनों पर भी पड़ा असर

घटना के बाद इस सिंगल ट्रैक रूट पर ट्रेन संचालन भी प्रभावित हुआ. दुमका से पटना जा रही एक्सप्रेस ट्रेन को हंसडीहा में रोकना पड़ा, वहीं गोमती नगर जाने वाली ट्रेन भी देरी से पहुंची. वंदे भारत के गुजरने के वक्त इस रूट पर दोनों तरफ से ट्रेनों को रोकना पड़ता है, जिससे कई यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई.

रेलवे की ओर से मामले की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया गया है. यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अब रेलवे प्रशासन को और सख्त कदम उठाने की जरूरत महसूस की जा रही है.

Also Read: AI से बनाया शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी का फेक वीडियो, गुरुग्राम पुलिस ने बिहार से पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन