बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर, SSB जवान की हत्या समेत कई मामलों में है आरोपी

Bihar Crime News: मुंगेर में तीन लाख का इनामी और चर्चित नक्सली सुरेश कोड़ा ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. उस पर हत्या, अपहरण और विस्फोट समेत 50 से ज्यादा मामले दर्ज थे. लंबे समय से एक्टिव यह नक्सली हाल के दिनों तक पहाड़ी इलाकों में छिपकर घटना को अंजाम दे रहा था.
Bihar Crime News: बिहार-झारखंड के चर्चित नक्सली सुरेश कोड़ा ने मुंगेर में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. बुधवार सुबह उसने भारी मात्रा में हथियार और गोलियों के साथ सरेंडर किया. सुरेश कोड़ा भाकपा (माओवादी) का स्पेशल एरिया कमांडर बताया जाता है. उस पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था. संगठन में उसे रीजनल या केंद्रीय कमेटी का सदस्य भी माना जाता रहा है.
25 साल से एक्टिव, 50 से ज्यादा केस दर्ज
सुरेश कोड़ा पिछले दो दशकों से ज्यादा समय से एक्टिव था. उसके खिलाफ हत्या, अपहरण, रंगदारी, सरकारी कार्य में बाधा, विस्फोटक अधिनियम और आर्म्स एक्ट समेत 50 से अधिक मामले दर्ज हैं. वह बिहार के कई जिलों में पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था.
ये रहे उसके चर्चित कारनामे
- 2008: धरहरा थाना क्षेत्र में चौकीदार की गला काटकर हत्या.
- 2012: खैरा थाना क्षेत्र में विस्फोट और कार्यालय के कागजात व ट्रक में आगजनी.
- 2017: लखीसराय के कजरा थाना क्षेत्र में एक मुखिया की हत्या.
- 2018: एक महिला की गला रेतकर हत्या.
- 2018: जमुई में दो भाइयों की हत्या.
- 2018: एसएसबी जवान की हत्या.
- झील निर्माण कार्य में लगे 7 वाहनों को आग के हवाले करना.
- कई बार पुलिस बल पर फायरिंग और मुठभेड़.
- एसटीएफ के साथ एक मुठभेड़ में वह पहाड़ी इलाके में घिर गया था. इसके बावजूद उसने एके-47 से फायरिंग की और फरार हो गया था.
पहाड़ी इलाकों में था एक्टिव
सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों तक वह मुंगेर, लखीसराय और जमुई के पहाड़ी क्षेत्रों में एक्टिव था. उसके पास से AK-47, AK-56, कारतूस और कई मैगजीन बरामद होने की बात कही जा रही है. सुरेश कोड़ा का सरेंडर सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है.
Also Read: ‘मेरी डिग्री नकली साबित करो, नहीं तो इस्तीफा दो…’, सदन में अशोक चौधरी और सुनील सिंह में तीखी भिड़ंत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










