AI से बनाया शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी का फेक वीडियो, गुरुग्राम पुलिस ने बिहार से पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 08 Jun 2025 8:13 AM
शहीद विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी (बाएं) पुलिस के गिरफ्त में आरोपी (दाएं)
Pahalgam Terror Attack: शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी का फर्जी वीडियो यूट्यूब पर शेयर करने वाले दो आरोपियों को गुरुग्राम पुलिस ने बिहार के गोपालगंज से गिरफ्तार किया है. AI तकनीक से तैयार यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की.
Pahalgam Terror Attack: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए हरियाणा के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी का फेक वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. गुरुग्राम पुलिस ने गोपालगंज (बिहार) से पिता-पुत्र की जोड़ी को गिरफ्तार किया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का इस्तेमाल कर यह वीडियो तैयार करने के आरोप में पकड़े गए हैं.
पिता-पुत्र ने यूट्यूब चैनल पर किया था अपलोड
गिरफ्तार किए गए आरोपी गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के दोबलिया गांव निवासी मोहिबुल हक (45) और उसका बेटा गुलाम जिलानी (20) हैं. दोनों ने SS Real Point नामक यूट्यूब चैनल पर शहीद की पत्नी का फेक वीडियो बनाकर पोस्ट किया था, जो वायरल होते ही लोगों के आक्रोश और पुलिस जांच का कारण बना.
लैपटॉप, मोबाइल और अन्य डिवाइस भी जब्त
गुरुग्राम साइबर थाना में इस संबंध में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने वीडियो की तकनीकी जांच कर लोकेशन और स्रोत की पहचान की. इसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने बिहार पुलिस की साइबर टीम के साथ मिलकर आरोपियों को दबोच लिया. उनके पास से वीडियो निर्माण में इस्तेमाल किए गए लैपटॉप, मोबाइल और अन्य डिवाइस भी जब्त किए गए हैं.
आरोपियों पर लगें आईटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराएं
गोपनीय जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पहले भी इस तरह के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर फैलाए हैं. पुलिस अब उनके डिजिटल रिकॉर्ड और बैंकिंग गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है. मामले में आईटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं.
गिरफ्तारी के बाद दोनों को गोपालगंज कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर गुरुग्राम लाया गया है, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी. यह मामला न सिर्फ साइबर अपराध बल्कि सामाजिक और मानवीय संवेदनाओं पर भी गंभीर चोट है, जिसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां अब और सतर्क हो गई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










