दो बाइकों की टक्कर में युवक घायल

Updated at : 14 Mar 2026 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में युवक घायल

थाना क्षेत्र के बड़हरिया मुख्य मार्ग के यमुनागढ़ और कोइरीगांवा के बीच शुक्रवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई.इस जबरदस्त टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.दूसरे बाइक सवार सवार को भी हल्की चोट लगने की बात बताई जाती है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,बड़हरिया. थाना क्षेत्र के बड़हरिया मुख्य मार्ग के यमुनागढ़ और कोइरीगांवा के बीच शुक्रवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई.इस जबरदस्त टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.दूसरे बाइक सवार सवार को भी हल्की चोट लगने की बात बताई जाती है. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के मननपुरा के श्यामबहादुर महतो का पुत्र मुन्ना कुमार चौहान (25) अपने दोस्त सुजीत कुमार के साथ बाइक से लौवान से अपने घर लौट रहा था,तभी करीब साढ़े सात बजे यमुनागढ़ और कोइरीगांवा के बीच स्थित पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उसकी सीधी टक्कर हो गयी.जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया.स्थानीय ग्रामीणों ने घायल युवक मुन्ना कुमार चौहान को इलाज के लिए आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरिया पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने गंभीर रुप से घायल मुन्ना कुमार के प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सीवान रेफर कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार उसके सिर में गंभीर चोट आयी है. 40 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार भगवानपुर हाट.शनिवार को सर्च अभियान चलाकर 40 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया.गिरफ्तार धंधेबाजों में मीरजुमला गांव के बूढ़ा बीन को 20 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ पकड़ा गया. वहीं बहादुरपुर गांव के बलिराम चौधरी को भी 20 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया.पुलिस ने दोनों धंधेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन