245 सीटों पर जीत के लिए काम करें कार्यकर्ता: महासेठ
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 06 May 2025 9:21 PM
प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी विवाह भवन में मंगलवार को राजद द्वारा आयोजित सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम में कार्यकताओं को प्रशिक्षित किया गया.जिसमें पूर्व मंत्री समीर महासेठ ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव को मजबूती से लड़ने की नसीहत दी.उन्होंने कहा संगठित कार्यकर्ताओं के बल पर 245 सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशियों जिताने पर बल दिया.
प्रतिनिधि,भगवानपुर हाट. प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी विवाह भवन में मंगलवार को राजद द्वारा आयोजित सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम में कार्यकताओं को प्रशिक्षित किया गया.जिसमें पूर्व मंत्री समीर महासेठ ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव को मजबूती से लड़ने की नसीहत दी.उन्होंने कहा संगठित कार्यकर्ताओं के बल पर 245 सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशियों जिताने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि गरीब, वंचित तबकों के मसीहा लालू प्रसाद यादव के शासनकाल को जंगलराज कहते है.जबकि वह मंगल राज था.जिसमे गरीब,बिछड़े तथा अकलियतों पर होने वाले अत्याचार पर अंकुश लगाने का काम किया था.उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जब कोई जंगलराज की बात करे तो उन्हें याद दिलाने की जरूरत है कि वंचित और पिछड़ों पर अत्याचार करने वाले कौन लोग थे.पूर्व मंत्री अनीता देवी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जुमलेबाजो की सरकार को उखाड़ फेंकने के बाद दलितों,पिछड़ों तथा अल्पसंख्यकों की सरकार बनानी है. कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष विपिन कुशवाहा के उपस्थित में हुई.कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष श्रीराम राय तथा संचालन बंगाली प्रसाद ने किया.कार्यक्रम को पूर्व विधायक सूबेदार दास,युवा राजद नेता किंग यादव ने संबोधित किया.इस मौके पर जिला पार्षद सुशील कुमार डब्लू,अशोक राय,राजकिशोर गुप्ता, नन्हे खां, लड़न खान,अनिल महतो,संतोष चौहान, बलिराम राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










