ePaper

हाइवा की चपेट में आने से महिला की मौत

Updated at : 18 Jan 2026 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
हाइवा की चपेट में आने से महिला की मौत

मैरवा-सीवान मुख्य मार्ग पर रविवार को राज लक्ष्मी पेट्रोल पंप के समीप एक सड़क हादसे में 27 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई. मृतका की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हबीब नगर निवासी अजय कुमार बरनवाल की पत्नी सोमी देवी के रूप में हुई है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मैरवा. मैरवा-सीवान मुख्य मार्ग पर रविवार को राज लक्ष्मी पेट्रोल पंप के समीप एक सड़क हादसे में 27 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई. मृतका की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हबीब नगर निवासी अजय कुमार बरनवाल की पत्नी सोमी देवी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार अजय कुमार अपनी पत्नी के साथ बाइक से गुठनी मोड़ स्थित एक सेंटर से घर लौट रहे थे. इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार के अचानक रुकने से बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे हाइवा के नीचे आ गई. हादसे में सोमी देवी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. जिससे कुछ देर सड़क जाम हो गया. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राहुल कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गये. भीड़ को नियंत्रित करते हुए जाम हटाया. इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हाइवा को जब्त कर लिया है. इधर मौत की सूचना परिजनों को मिलने पर कोहराम मच गया. मौत की घटना ऐसी थी कि पति के सामने ही पत्नी की मौत हो गयी. थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि दुर्घटना में एक महिला की मृत्यु हुई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल हाइवा को जब्त कर लिया है. फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन