ePaper

वृद्ध महिला की स्कॉर्पियो के धक्के से गयी जान

Updated at : 10 Jan 2025 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
वृद्ध महिला की स्कॉर्पियो के धक्के से गयी जान

बरौली मुख्य पथ पर मडसरा के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने महिला को धक्का मार दिया. जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. महिला को अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गयी. महिला की पहचान मडसरा निवासी बच्चा राम की पत्नी 60 वर्षीय सुरसती देवी के रूप में की गयी.

विज्ञापन

संवाददाता दरौंदा. मांझी -बरौली मुख्य पथ पर मडसरा के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने महिला को धक्का मार दिया. जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. महिला को अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गयी. महिला की पहचान मडसरा निवासी बच्चा राम की पत्नी 60 वर्षीय सुरसती देवी के रूप में की गयी. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के मडसरा के समीप शुक्रवार की दोपहर में सड़क के किनारे से महिला खेत में मवेशी के लिए घास काट कर कर घर लौट रही थी. तभी चंचौरा की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो ने कर महिला को टक्कर मार दिया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों ने महिला को महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने जांच किया तो महिला की मौत हो चुकी थी. जान चली गई थी. महिला के तीन लड़का है. जिसमें पप्पू राम की पूर्व में सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है. वहीं दो लड़के एवं चार लड़कियां है.परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन