ePaper

शराब के साथ जब्त वाहनों की होगी नीलामी

Updated at : 09 Mar 2026 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ जब्त वाहनों की होगी नीलामी

जिले के विभिन्न थानों में शराब के साथ जब्त हुए 82 वाहनों की नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इनमें बाइक, ऑटो, चारपहिया सहित अन्य वाहन शामिल हैं. वाहनों की नीलामी को लेकर परिवहन विभाग ने न्यूनतम मूल्य का निर्धारण भी कर दिया है.नीलामी में शामिल वाहनों की सूची उत्पाद कार्यालय के समीप चिपका दिया गया है. वहीं वाहनों की नीलामी उत्पाद सदर थाना परिसर में 13,20 और 28 मार्च को होना निर्धारित किया गया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. जिले के विभिन्न थानों में शराब के साथ जब्त हुए 82 वाहनों की नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इनमें बाइक, ऑटो, चारपहिया सहित अन्य वाहन शामिल हैं. वाहनों की नीलामी को लेकर परिवहन विभाग ने न्यूनतम मूल्य का निर्धारण भी कर दिया है.नीलामी में शामिल वाहनों की सूची उत्पाद कार्यालय के समीप चिपका दिया गया है. वहीं वाहनों की नीलामी उत्पाद सदर थाना परिसर में 13,20 और 28 मार्च को होना निर्धारित किया गया है. उत्पाद अधीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि सूची के अनुसार थाना जाकर नीलामी में शामिल होने वाले वाहनों को देखा जा सकता है. वाहनों की नीलामी के दौरान परिवहन विभाग के द्वारा लगाया गया न्यूनतम मूल्य के बाद से बोली लगाई जाएगी. सबसे अधिक बोली लगाने वाले लोगों से राशि जमा कराकर उसी समय संबंधित वाहन दे दिया जाएगा. नीलामी से पहले लोगों को वाहनों के न्यूनतम मूल्य के 10 प्रतिशत राशि अग्रिम जमा कराया जाएगा.वही जिस वाहन पर एकल आवेदन प्राप्त होगी उस वाहन की नीलामी नहीं की जायेगी. नीलामी में सफल नीलामीक्रेता को नीलामी की राशि, नीलामी के तुरंत बाद जिला मद्यनिषेध एवं उत्पाद कार्यालय में जमा करना होगा. नीलामी सूची में जिस वाहन के सामने स्क्रैप लिखा हुआ है, निबंधन योग्य नहीं है तथा उक्त वाहनो का नया पंजीकरण नहीं किया जा सकता है एसे वाहन को कटवाने, ढोने एवं तौलने की जिम्मेदारी नीलामीक्रेता की होगी. पिछले वर्ष हुई थी 44 वाहनों की नीलामी बताते चलें कि विभाग द्वारा 31 जुलाई 2025 को जिले के विभिन्न थानों में शराब के साथ जब्त 47 वाहनों की नीलामी करनी थी. हालांकि नीलामी के दौरान लोगो ने वाहनों को पसंद नही किया जहां मात्र 22 वाहनों की ही नीलामी हो सकी. जिसके बाद 22 अगस्त 2025 को भी 46 वाहनों की नीलामी होने थी जिसमे भी मात्र 22 वाहनों का ही नीलामी हो पाया था.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन