डीएवी कॉलेज के शिक्षकों की मांगों का विभिन्न संघों ने किया समर्थन

Updated at : 15 Mar 2026 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज के शिक्षकों की मांगों का विभिन्न संघों ने किया समर्थन

डीएवी पीजी कॉलेज सीवान में प्राचार्य व शिक्षको के बीच जारी गतिरोध का मामला आगे बढ़ता जा रहा है. अब यहां के शिक्षकों के समर्थन में अन्य कॉलेजों के शिक्षक भी खड़े हो गए है.जीपीयू स्नातकोत्तर शिक्षक संघ के सचिव डॉ अभय कुमार सिंह, राजेंद्र कॉलेज शिक्षक संघ के सचिव डॉ प्रशांत कुमार सिंह, जगलाल चौधरी कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ दिनेश पाल, गंगा सिंह कॉलेज के सचिव डॉ संतोष कुमार सिंह, जयप्रकाश महिला कॉलेज की सचिव डॉ सोनाली सिंह, जगदम कॉलेज के सचिव डॉ राजमोहन शर्मा,नं दलाल कॉलेज के सचिव प्रो राकेश कुमार, विद्या भवन महिला कॉलेज की डॉ रीता शर्मा, राजा सिंह कॉलेज के प्रो मनोज कुमार सिंह ने प्राचार्य पर कार्रवाई करने की मांग जीपीयू के कुलपति से की है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. डीएवी पीजी कॉलेज सीवान में प्राचार्य व शिक्षको के बीच जारी गतिरोध का मामला आगे बढ़ता जा रहा है. अब यहां के शिक्षकों के समर्थन में अन्य कॉलेजों के शिक्षक भी खड़े हो गए है. जीपीयू स्नातकोत्तर शिक्षक संघ के सचिव डॉ अभय कुमार सिंह, राजेंद्र कॉलेज शिक्षक संघ के सचिव डॉ प्रशांत कुमार सिंह, जगलाल चौधरी कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ दिनेश पाल, गंगा सिंह कॉलेज के सचिव डॉ संतोष कुमार सिंह, जयप्रकाश महिला कॉलेज की सचिव डॉ सोनाली सिंह, जगदम कॉलेज के सचिव डॉ राजमोहन शर्मा,नं दलाल कॉलेज के सचिव प्रो राकेश कुमार, विद्या भवन महिला कॉलेज की डॉ रीता शर्मा, राजा सिंह कॉलेज के प्रो मनोज कुमार सिंह ने प्राचार्य पर कार्रवाई करने की मांग जीपीयू के कुलपति से की है. डीएवी पीजी कॉलेज के शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह एवं सचिव पवन कुमार ने कहा है कि एक हीं विश्वविद्यालय में दो नियम नहीं चल सकता. सभी महाविद्यालयों में स्पेशल लीव देय है तो इससे केवल डीएवी कॉलेज के महिला शिक्षकों को कैसे वंचित किया जा सकता है. सभी महाविद्यालयों में शिक्षकों के लिए 1 से 2 बजे के बीच भोजनावकाश के लिए क्लास रूटीन में गैप रखा गया है. जबकि प्राचार्य कुलपति के निर्देशों की लगातार अवहेलना कर रहे हैं. शिक्षकों के आंदोलन पर कुलपति ने लिया संज्ञान- इधर तीन दिन से जारी डीएवी पीजी कॉलेज के शिक्षक आंदोलन पर जेपीयू कुलपति ने संज्ञान लिया है. मामले की जांच के लिए प्रो कृष्ण कुमार के नेतृत्व में गठित त्रिसदस्यीय जांच दल शनिवार को शिक्षकों के धरनास्थल पर पहुंचा. जांच दल में शामिल प्रो कृष्ण कुमार, प्रो ऊषा व प्रो महेश चौधरी ने उन शिक्षिकाओं और शिक्षकों से बात की जिन्हें प्राचार्य द्वारा जानबूझकर परेशान का आरोप है. डॉ निर्भय कुमार राम, पंकज कुमार, डॉ मुरलीधर मणि त्रिपाठी ने जांच टीम से कहा कि प्राचार्य सामंती मानसिकता के तहत शिक्षकों को परेशान करते हैं. वहीं सोमवार को जांच टीम कुलपति के समक्ष अपना रिपोर्ट रखेगी.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन