JPU स्नातक तृतीय सेमेस्टर परीक्षा 28 जुलाई से, सीवान में बनाए गए चार परीक्षा केंद्र

Updated:
विज्ञापन
28 जुलाई से शुरू होगी यूजी तृतीय सेमेस्टर परीक्षा, सीवान में बनाए गए चार परीक्षा केंद्र

जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) ने स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2024-28) की परीक्षा की घोषणा कर दी है, जो 28 जुलाई से शुरू होगी. छात्रों के लिए एडमिट कार्ड 25 जुलाई से उपलब्ध होंगे.

विज्ञापन

सीवान: जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) ने 28 जुलाई से शुरू होने वाली स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2024-28) की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है. विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा केंद्रों का विवरण आधिकारिक पोर्टल पर भी अपलोड कर दिया गया है, जिससे छात्र अपने संबंधित परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

सीवान में बनाए गए चार परीक्षा केंद्र

विश्वविद्यालय की ओर से सीवान जिले में कुल चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इनमें

  • डीएवी कॉलेज, सीवान
  • विद्या भवन महिला कॉलेज, सीवान
  • जेडए इस्लामिया कॉलेज, सीवान
  • राजा सिंह कॉलेज, सीवान

शामिल हैं. जिले के विभिन्न अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की परीक्षा इन्हीं केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.

परीक्षा की तैयारियां पूरी, केंद्राधीक्षकों को जारी हुए निर्देश

परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा की सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए केंद्राधीक्षकों तथा संबंधित महाविद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

25 जुलाई से मिलेगा एडमिट कार्ड

उन्होंने बताया कि छात्रों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार 25 जुलाई से संबंधित कॉलेजों में निर्धारित प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र वितरित किए जाएंगे.

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय पर अपने कॉलेज पहुंचकर एडमिट कार्ड प्राप्त करें और उसमें अंकित नाम, विषय, परीक्षा केंद्र एवं अन्य विवरण का सावधानीपूर्वक मिलान कर लें. किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर तत्काल संबंधित कॉलेज प्रशासन से संपर्क करें.

समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से परीक्षा तिथि और समय का पालन करने तथा निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है, ताकि परीक्षा का संचालन सुचारु और व्यवस्थित ढंग से कराया जा सके.

इसे भी पढ़ें: BJP का दामन थामते ही भावुक हुए मृत्युंजय तिवारी, बोले- अब यहीं जियेंगे, यहीं मरेंगे



विज्ञापन
मनीष गिरि

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन