210 कार्टन शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मद्य निषेध विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों से दो स्कॉर्पियों से शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. जिन्हें पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया. जबकि तीन तस्कर फरार होने में सफल रहे.
प्रतिनिधि,सीवान. मद्य निषेध विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों से दो स्कॉर्पियों से शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. जिन्हें पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया. जबकि तीन तस्कर फरार होने में सफल रहे. उत्पाद अधीक्षक विपिन कुमार की देखरेख में सदर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अंकेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी हुई. बताया कि पहली छापेमारी मैरवा थाना क्षेत्र के बड़का माझा के समीप हुई. सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियों से यूपी के रास्ते जिला में भारी मात्रा में शराब आ रही है. सूचना पर छापेमारी की गई तो स्कॉर्पियों से 120 कार्टन शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया. जबकि एक तस्कर फरार होने में सफल रहा. गिरफ्तार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिधवल निवासी सह चालक विशाल कुमार व मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा निवासी सह उपचालक धनु कुमार है. जबकि फरार तितरा निवासी श्रीकांत यादव है. बताया ताता है कि दूसरी छापेमारी जीरादेई के समीप हुई. जहां एक स्कॉर्पियों से 90 कार्टन व 27 बोतल वीयर बरामद हुआ. दो तस्कर फरार होने में सफल रहे. फरार नौतन थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी शुभम सिंह व तिलमापुर निवासी विवेक कुमार यादव है. फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




