ePaper

दो लाख ने किया बाबा महेंद्रनाथ का जलाभिषेक

Updated at : 21 Jul 2025 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
दो लाख ने किया बाबा महेंद्रनाथ का जलाभिषेक

सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा महेंद्रनाथ मंदिर मेहंदार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर परिसर में जुट गये. अरघा के माध्यम से बाबा महेंद्रनाथ को जलाभिषेक कर अपनी श्रद्धा निवेदित की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सिसवन. सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा महेंद्रनाथ मंदिर मेहंदार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर परिसर में जुट गये. अरघा के माध्यम से बाबा महेंद्रनाथ को जलाभिषेक कर अपनी श्रद्धा निवेदित की. मेहंदार में जिले के अलावे अन्य पड़ोसी जिले के श्रद्धालुओं का मंदिर परिसर में ताता लगा रहा. बलिया से आने वाले श्रद्धालु सिसवन स्थित सरयू नदी से जल भरकर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ नाचते-गाते पैदल यात्रा कर बाबा महेंद्र नाथ को जलाभिषेक किया. इस दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव व बोलबम के नारा से गुंजायमान हो रहा था. मंदिर में शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से जगह-जगह दंडाधिकारी और पुलिस वालों की तैनाती की है. स्थानीय पुजारियों की माने तो दूसरी सोमवारी पर करीब दो लाख से अधिक भक्तों ने बाबा को जल चढ़ाया. इधर दूसरी ओर सामाजिक संस्थाओं के स्वयंसेवकों द्वारा श्रद्धालुओं के बीच शरबत का वितरण किया गया. यादव समाज ने किया महेंद्र नाथ का दुग्धाभिषेक पावन सावन के कृष्ण पक्ष एकादशी के मौके पर सोमवार को भगवान भोलेनाथ की नगरी मेंहदार में यादव समुदाय के हजारों श्रद्धालुओं ने दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना की व मन्नतें मागी.अहले सुबह से सारण प्रमंडल के अलावा पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से आए श्रद्धालु लाइन में लग गए व हर-हर महादेव, बम-बम भोले के उद्घोष के बीच भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक किया. महेंद्रनाथ मंदिर के पुजारियों ने बताया कि दोपहर तक श्रद्धालुओं ने दो दर्जन से अधिक बार भोलेनाथ के अरघा को दूध से भरा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन