ePaper

ट्रेन से कटकर दो बच्चों समेत महिला की मौत

Updated at : 05 Jul 2024 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर दो बच्चों समेत महिला की मौत

शुक्रवार को छपरा- सीवान रेल खंड पर दरौंदा -महाराजगंज रेलवे फाटक के समीप पिलर नंबर 370/20 के मध्य ट्रेन के चपेट में आने से एक 35 वर्षीय महिला सहित एक 10 वर्ष एवं एक पांच साल के बच्चे की मौत हो गयी.

विज्ञापन

दरौंदा. शुक्रवार को छपरा- सीवान रेल खंड पर दरौंदा -महाराजगंज रेलवे फाटक के समीप पिलर नंबर 370/20 के मध्य ट्रेन के चपेट में आने से एक 35 वर्षीय महिला सहित एक 10 वर्ष एवं एक पांच साल के बच्चे की मौत हो गयी. इस संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम करीब चार बजे के आसपास डाउन लाइन पर गाड़ी संख्या 15048 पूर्वांचल एक्सप्रेस के चपेट में आने से तीनों की मौत हो गयी. बताया जाता है कि हादसे के बाद घटना की सूचना पूर्वांचल एक्सप्रेस के चालक ने स्टेशन मास्टर राजकिशोर कुमार को दी. जिसके बाद स्टेशन मास्टर ने घटना की सूचना मिलने के बाद आरपीएफ चौकी प्रभारी ग्यास सरवर को दिया. सूचना मिलने के बाद आरपीएफ एवं जीआरपी घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर चली गई है. घटना के संबंध में पूछे जाने पर आरपीएफ चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया देखने पर प्रतीत हो रहा है कि महिला ट्रेन के आगे कूदकर जान दी होगी. इस बीच पुलिस शव की पहचान के लिये स्थानीय स्तर पर प्रयास कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन