ePaper

Siwan News : पूर्वोत्तर रेलवे में आज से नयी समय-सारणी पर चलेंगी ट्रेंने

Updated at : 31 Dec 2025 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
Siwan News : पूर्वोत्तर रेलवे में आज से नयी समय-सारणी पर चलेंगी ट्रेंने

पूर्वोत्तर रेलवे ने 01 जनवरी 2026 से नयी समय-सारणी लागू करने की घोषणा की है.

विज्ञापन

कई ट्रेनों के प्रस्थान व आगमन के समय में बदलाव

सीवान. पूर्वोत्तर रेलवे ने पहली जनवरी से नयी समय-सारणी लागू करने की घोषणा की है. इसके तहत गोरखपुर जंक्शन सहित विभिन्न स्टेशनों पर चलने वाली दर्जनों ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले संशोधित समय-सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें. नयी व्यवस्था के अनुसार 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस अब 00.12 बजे गोरखपुर जंक्शन से प्रस्थान करेगी. 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस 02.25 बजे, 15113 गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस 02.45 बजे, 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 03.05 बजे और 14048 दिल्ली-सीतामढ़ी एक्सप्रेस 03.16 बजे रवाना होगी. इसके अलावा, 12408 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी, 12524 आनंद विहार टर्मिनस-न्यू जलपाईगुड़ी और 19601 उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस अब 04.50 बजे प्रस्थान करेंगी. सुबह व दोपहर की अन्य ट्रेनों में भी समय में बदलाव किया गया है. 15706 दिल्ली-कटिहार एक्सप्रेस 06.25 बजे, 12521 बरौनी-एर्णाकुलम एक्सप्रेस 06.33 बजे, 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस 08.20 बजे और 15566 नयी दिल्ली-ललितग्राम एक्सप्रेस 09.27 बजे चलेगी. 15034 लखनऊ जंक्शन-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 10.05 बजे, 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस 12.37 बजे और 15110 मथुरा जंक्शन-छपरा एक्सप्रेस 13.47 बजे प्रस्थान करेगी. सवारी गाड़ियों में भी बदलाव किये गये हैं. 55036 गोरखपुर कैंट-सीवान सवारी गाड़ी अब 05.30 बजे, 55056 गोरखपुर-छपरा सवारी गाड़ी 08.55 बजे, 15048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस 11.10 बजे और 15114 छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस 18.45 बजे प्रस्थान करेगी. रेलवे प्रशासन ने बताया कि यह परिवर्तन परिचालन सुधार और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया है. यात्रियों को सलाह दी गयी है कि वे यात्रा से पहले संशोधित समय-सारणी की पुष्टि अवश्य कर लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन