फर्जी वेश धारण कर भीख मांग रहे तीन गिरफ्तार
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 20 Jan 2026 10:08 PM
थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित इमली चौक के समीप सोमवार की शाम साधु के वेश में भिक्षाटन कर रहे तीन संदिग्ध व्यक्तियों को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया. कार्यकर्ताओं को इनकी गतिविधियों पर शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने पूछताछ की और स्थानीय पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर थाना लाया और पूछताछ शुरू किया.इसके बाद से छद्म नाम से गेरूआ वस्त्र धारण कर भिक्षाटन करने व धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने के धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया.
प्रतिनिधि,गुठनी/दरौली. थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित इमली चौक के समीप सोमवार की शाम साधु के वेश में भिक्षाटन कर रहे तीन संदिग्ध व्यक्तियों को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया. कार्यकर्ताओं को इनकी गतिविधियों पर शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने पूछताछ की और स्थानीय पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर थाना लाया और पूछताछ शुरू किया.इसके बाद से छद्म नाम से गेरूआ वस्त्र धारण कर भिक्षाटन करने व धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने के धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया. पूछताछ में तीनों आरोपियों की पहचान यूपी के गोरखपुर जिले के गोला बाजार थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी नसरुद्दीन अहमद, नन्हे अंसारी और पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल अहमद अली लक्ष्मीपुर गांव निवासी अमजद अंसारी के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि साधु का भेष धारण कर अपनी वास्तविक पहचान छुपाकर क्षेत्र में रह रहे थे. पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे अलग-अलग इलाकों में घूमकर भिक्षाटन करते थे और खुद को साधु बताकर लोगों से संपर्क बनाते थे. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार झा ने बताया कि तीनों के खिलाफ आवश्यक धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. आगे की जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उनका किसी संगठित गिरोह से संबंध है या नहीं और वे कब से इस तरह की गतिविधियों में शामिल थे. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति साधु या किसी अन्य वेश में नजर आए तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










