बंद घर से चोरों ने उड़ाये लाखों के समान
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 20 Jan 2026 10:02 PM
थाना क्षेत्र के उजाय गांव में बंद घर का ताला तोड़ कर चोरों ने ज्वेलरी सहित लाखों रुपये के समान की चोरी कर ली है. इस संबंध में दिए आवेदन में उजाय गांव निवासी पवन कुमार सिंह ने बताया है कि मैं अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली में रहता हूं.16 जनवरी को मेरे पड़ोसी के द्वारा फोन करके बताया गया कि आपके घर का दरवाजा टूटा हुआ है.
प्रतिनिधि, दरौंदा. थाना क्षेत्र के उजाय गांव में बंद घर का ताला तोड़ कर चोरों ने ज्वेलरी सहित लाखों रुपये के समान की चोरी कर ली है. इस संबंध में दिए आवेदन में उजाय गांव निवासी पवन कुमार सिंह ने बताया है कि मैं अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली में रहता हूं.16 जनवरी को मेरे पड़ोसी के द्वारा फोन करके बताया गया कि आपके घर का दरवाजा टूटा हुआ है. जानकारी मिलने के बाद मैं 19 जनवरी को घर आया तो देखा कि दरवाजा टूटा हुआ है. घर के अंदर अलमीरा, पेटी, एवं सूटकेस तोड़कर ज्वेलरी, कागजात, बर्तन, कपड़ा सहित अन्य वस्तुएं ले कर चले गए है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है . मोबाइल लेकर भाग रहे चोर पकड़ा गया मैरवा: स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच मंगलवार को एक बार फिर यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा.लिकच्छवि एक्सप्रेस में एक यात्री का मोबाइल छीनकर भाग रहे चोर को स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया. जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी. मिली जानकारी के अनुसार, मैरवा रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में एक चोर ने एक यात्री का मोबाइल उड़ा लिया और स्टेशन से बाहर की ओर भागने लगा.जैसे ही यात्री ने शोर मचाया, आस-पास के लोग सतर्क हो गए.चोर स्टेशन से भागकर नवका टोला की ओर जाने लगा. लेकिन वहां मौजूद ग्रामीणों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच आरपीएफ और जीआरपी पुलिस को ग्रामीणों ने चोर और बरामद मोबाइल सौंप दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










