22 को सीवान में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 18 Jan 2026 9:42 PM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा विस्तृत रूट प्लान एवं यातायात प्रबंधन व्यवस्था लागू की गई है. कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कई मार्गों पर भारी और छोटे वाहनों के परिचालन पर आंशिक एवं पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.

विज्ञापन

सीवान. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा विस्तृत रूट प्लान एवं यातायात प्रबंधन व्यवस्था लागू की गई है. कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कई मार्गों पर भारी और छोटे वाहनों के परिचालन पर आंशिक एवं पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार सीवान शहर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन समृद्धि यात्रा कार्यक्रम से दो घंटे पूर्व छोटपुर बाइपास, बैशाखी मोड़, तरवारा मोड़ एवं रघुनाथपुर–आंदर मार्ग से पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. वहीं मैरवा (उत्तर प्रदेश बार्डर) से सीवान में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों को कार्यक्रम से दो घंटे पूर्व तथा छोटे वाहनों को 30 मिनट पूर्व ही उत्तर प्रदेश की सीमा क्षेत्र में रोक दिया जाएगा. उत्तर प्रदेश से आने वाले सभी प्रकार के भारी एवं छोटे वाहनों का परिचालन गुठनी बार्डर से नियंत्रित तरीके से कराया जाएगा.जीरादेई मोड़ से सीवान शहर की ओर वाहनों का परिचालन नियंत्रित रहेगा. सीवान शहर की तरफ आने वाले भारी वाहनों को सुता मिल के पास जीआई मोड़ की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा.दारोगा राय मोड़ से हरदिया मोड़ तक शहर की दिशा में भारी वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. इसी तरह प्रतापपुर तिनमुहानी (दरोगा राय बाईपास) से आंदर ढाला तक कार्यक्रम के दौरान वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा.आंदर की ओर से आने वाले वाहनों को हुसैनगंज चट्टी एवं डेढ़ी घाट मोड़ से डायवर्ट किया जाएगा.टेढ़ी घाट (आंदर–सीवान रोड) से आंदर ढाला की ओर कार्यक्रम अवधि में किसी भी प्रकार के वाहन का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. इसके अलावा डीएवी मोड़ से थाना मोड़ तक सभी प्रकार के मोटरसाइकिल, इ-रिक्शा एवं चारपहिया वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. स्टेशन मोड़ से आंदर पुल तक इ-रिक्शा का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. डीएवी स्कूल परिसर एवं राजेंद्र स्टेडियम (सभा स्थल) में कार्यक्रम शुरू होने से 30 मिनट पूर्व किसी भी वाहन का प्रवेश नहीं कराया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन