पंचमंदिरा पोखरा में फिर लौटे चारों हंस

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 22 जनवरी को समृद्धि यात्रा के दौरान पंचमंदिरा पोखरा में छोड़े गए चार हंस एक बार फिर अपने मूल स्थान पर लौट आये हैं. जिलाधिकारी के आदेश पर शनिवार को मत्स्य विभाग की टीम ने हंसों को पुनः पंचमंदिरा पोखरा में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया. हंसों के वापस आने से स्थानीय लोगों में खुशी है.
डीएम के आदेश पर मत्स्य विभाग ने छोड़ा प्रतिनिधि, सीवान: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 22 जनवरी को समृद्धि यात्रा के दौरान पंचमंदिरा पोखरा में छोड़े गए चार हंस एक बार फिर अपने मूल स्थान पर लौट आये हैं. जिलाधिकारी के आदेश पर शनिवार को मत्स्य विभाग की टीम ने हंसों को पुनः पंचमंदिरा पोखरा में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया. हंसों के वापस आने से स्थानीय लोगों में खुशी है. मालूम हो कि कि 22 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंचमंदिरा पोखरा के सौंदर्यीकरण और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के तहत चार हंसों को पोखरा में छोड़ा था. उसी दिन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मत्स्य विभाग द्वारा हंसों को सिसवन प्रखंड के मेहदार स्थित महेंद्रनाथ धाम के पोखरा में स्थानांतरित कर दिया गया था. इस फैसले को लेकर स्थानीय मुहल्लावासियों ने नाराजगी जताई और हंगामा भी किया. लोगों का कहना था कि मुख्यमंत्री द्वारा छोड़े गए हंसों को बिना सूचना के हटाना अनुचित है. स्थानीय लोगों की आपत्ति और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लिया और तत्काल हंसों को पुनः पंचमंदिरा पोखरा में छोड़ने का आदेश दिया. आदेश के अनुपालन में शनिवार को मत्स्य विभाग की विशेष टीम ने सभी चारों हंसों को पूरी सावधानी और सुरक्षा के साथ वापस लाकर पंचमंदिरा पोखरा में छोड़ा.जिला मत्स्य पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर हंसों को दोबारा छोड़ा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




