हर हर महादेव से माहौल हुआ भक्तिमय

Updated:
विज्ञापन
हर हर महादेव से माहौल हुआ भक्तिमय

प्रखंड के सोहगरा बाबा हंसनाथ मंदिर में सावन माह के दूसरे सोमवार को बाबा हंसनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. रविवार की देर शाम को ही मंदिर समिति ने लोगों के ठहरने के लिए खास तैयारियां किया था.

विज्ञापन

गुठनी. प्रखंड के सोहगरा बाबा हंसनाथ मंदिर में सावन माह के दूसरे सोमवार को बाबा हंसनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. रविवार की देर शाम को ही मंदिर समिति ने लोगों के ठहरने के लिए खास तैयारियां किया था. बाबा हंसनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं ने पवित्र गंडकी नदी में स्नान कर कतार में खड़े हो गए. जिसके बाद मंदिर में बाबा हंसनाथ के पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर का पट खोल दिया गया. जिसके बाद दूर दराज से पहुंचे लोगों ने बाबा हंसनाथ पर लाए जल से जलाभिषेक किया. मंदिर समिति के अनुसार सावन के दूसरे सोमवार को गोरखपुर, देवरिया, लार, सलेमपुर, बलिया, सिकंदरपुर, गाजीपुर, मऊ, भाटपार, भटनी, सीवान, छपरा, गोपालगंज जिले से लोगो ने आकर जलाभिषेक किए है. सोहगरा में सावन के दूसरे सोमवार के दिन स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति ने आने वाले लोगों को नियंत्रित करने के लिए पहले से बने रुटचार्ट पर काम किया था. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आने वाले लोगों को पहले मुख्य मार्ग से पैदल मंदिर के मुख्य गेट तक आने की इजाजत थी. इसके बाद मुख्य द्वार पर लाइन में खड़े होने के बाद संख्या के अनुसार मंदिर के गर्भ गृह में जाने की इजाजत दी गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन