siwan news : शहर में रोड जाम की समस्या का समाधान कराये प्रशासन

Updated:
विज्ञापन
siwan news : शहर में रोड जाम की समस्या का समाधान कराये प्रशासन

siwan news : यातायात की समस्या की समाधान के लिए प्रभात खबर की टीम ने लोगों से की बातवाहनों की अवैध पार्किंग, सड़क पर यात्री चढ़ाने-उतारने व अतिक्रमण से लोग परेशान

विज्ञापन

महाराजगंज. महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय में रोड जाम की समस्या आम बात हो गयी है. पर्व-त्योहार और लग्न के समय यह समस्या और बढ़ जाती है. इस समस्या को लेकर प्रभात खबर ने शहर के लोगों से बातचीत की. शहरवासियों ने रोड जाम के तीन प्रमुख कारण बताया. पहला वाहनों की अवैध पार्किंग, दूसरा ऑटो व इ-रिक्शा को जहां-तहां खड़ा कर यात्रियों को सवार करने व उतारने और तीसरा अतिक्रमण. इससे जाम में न सिर्फ वाहन फंसते हैं, बल्कि राहगीर भी परेशान होते हैं. सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल-कॉलेज आने-जानेवाले बच्चों को होती है. वह जैसे-तैसे जहां से जगह मिली, उधर से ही निकलने की कोशिश करते देखे जाते हैं. यह समस्या सबसे ज्यादा चौक-चौराहों और विभिन्न बाजारों में दिखती है. हालांकि शहर में यातायात की कोई उचित व्यवस्था नहीं है और न ही किसी भी चौक-चौराहों पर यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए किसी भी चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती तक नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन