किशोर की हत्या कर स्कूल में फंदे से लटकाया

Updated at : 14 Mar 2026 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
किशोर की हत्या कर स्कूल में फंदे से लटकाया

जीबी नगर थाना क्षेत्र के भरतपुरा में शुक्रवार की रात्रि बदमाशों ने हत्या कर आनंद तिवारी के 17 बर्षीय पुत्र आदित्य तिवारी के शव को सरकारी विद्यालय में शौचालय के पास बने सीढ़ी से निकले छड़ में गमछा का फंदा बना कर लटका दिया . सूचना मिलने पर प्रभारी थानाध्यक्ष रामा शंकर साह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम में लिए सदर अस्पताल भेज दिया. शव को परिजनों को सौंप दिया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, तरवारा. जीबी नगर थाना क्षेत्र के भरतपुरा में शुक्रवार की रात्रि बदमाशों ने हत्या कर आनंद तिवारी के 17 बर्षीय पुत्र आदित्य तिवारी के शव को सरकारी विद्यालय में शौचालय के पास बने सीढ़ी से निकले छड़ में गमछा का फंदा बना कर लटका दिया . सूचना मिलने पर प्रभारी थानाध्यक्ष रामा शंकर साह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम में लिए सदर अस्पताल भेज दिया. शव को परिजनों को सौंप दिया गया. आनंद तिवारी इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर घर पर ही अपने परिजनों के साथ रहता था और पढ़ाई करता था. इस घटना को लेकर मृतक के चाचा शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को मुझसे 4.30 बजे शाम में फोन से बात हुई थी. जब मैं पुनः 6.30 बजे फोन लगाया तो मेरे भतीजा का फोन बंद आ रहा था. जिससे फोन बंद होने पर खोजबीन अपने स्तर से शुरू किया. तभी खोज-बीन के क्रम में जब हमलोगों ने विद्यालय में खोजने लगे तो मेरे भतीजा का शव शौचालय के पास बने सीढ़ी के छड़ में गमछा के फंदा से बंधा हुआ मिला. मृतक के सिर पर पीछे की तरफ चोट का निशान है. इस घटना को लेकर शंभूनाथ तिवारी ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि मेरे भतीजा आदित्य तिवारी की हत्या कर दी गयी . साक्ष्य छुपाने की नीयत से विद्यालय के शौचालय के पास सीढ़ी के छड़ में गमछा का फंदा में लटका दिया गया. पुलिस जांच में जुटी पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही आदित्य तिवारी का शव पैतृक गांव भरतपुरा में दरवाजे पर शनिवार की सुबह पहुंचा, परिजनों के हृदय विदारक चित्कार से गांव में कोहराम मच गया. शव पहुंचते ही ग्रामीणों के साथ जन प्रतिनिधि और रिश्तेदारों का हुजूम उमड़ गया और पीड़ित परिजनों को लोग ढाढस बढ़ाने में जुट गए. मृतक दो भाई था. जिसमे छोटा होने के कारण परिजनों का दुलारा था. प्रभारी थानाध्यक्ष रामाशंकर साह ने बताया कि हत्या की घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है. फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच घटना से संबंधित सेंपल लेकर जांच करने में जुट गई है. बताया कि परिजनों द्वारा आवेदन मिला है, जिसपर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अज्ञात हत्यारों को पहचान करने के लिए हर तरह से सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच करने में जुट गई है. जल्द ही हत्यारे की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन