सीवान के हसनपुरा में पुरानी रंजिश में 15 वर्षीय किशोर पर धारदार हथियार से हमला, सीवान सदर अस्पताल रेफर

Author Umashankar ram|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
सीवान: पुरानी रंजिश में किशोर पर जानलेवा हमला, रेफर

घायल सांकेतिक तस्वीर

सीवान के एमएच नगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक 15 वर्षीय किशोर पर धारदार हथियार से हमला किया गया. हमले में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Siwan News: एमएच नगर थाना क्षेत्र के भीखपुर भगवानपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक 15 वर्षीय किशोर पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है. हमले में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान गांव निवासी विश्वंभर सिंह के पुत्र अनमोल कुमार के रूप में हुई है.

स्कूल परिसर में क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम गांव के समीप स्थित एक स्कूल परिसर में अनमोल कुमार एक युवक के साथ क्रिकेट खेल रहा था. इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया.

आरोप है कि इसके बाद पड़ोसी युवक अपने घर गया और धारदार हथियार लेकर वापस लौट आया. उसने अनमोल की गर्दन और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचाया गया

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल किशोर को इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लिनिक पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

फिलहाल अनमोल कुमार का इलाज सदर अस्पताल में जारी है.

आरोपी घटना के बाद फरार

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने के बाद एमएच नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

फर्द बयान मिलने के बाद दर्ज होगी प्राथमिकी

एमएच नगर थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष रुबी कुमारी ने बताया कि घायल किशोर का फर्द बयान अभी प्राप्त नहीं हुआ है. फर्द बयान मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है.

Also Read:पटना यूनिवर्सिटी के शिक्षक और कर्मचारी निकले लोक भवन मार्च के लिए, जानिए क्यों कर रहे नये विधेयक का विरोध


विज्ञापन
Umashankar Ram

लेखक के बारे में

By Umashankar Ram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन