सीवान पुलिस की कार्रवाई, 24 घंटे में 33 अभियुक्त गिरफ्तार, 798 लीटर अवैध शराब बरामद

Author Pankaj Kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
24 घंटे के विशेष अभियान में 33 अभियुक्त गिरफ्तार, 798 लीटर से अधिक शराब बरामद

सीवान पुलिस ने 24 घंटे के विशेष अभियान में 33 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और 798 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद की। अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

विज्ञापन

siwan News : जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है. पिछले 24 घंटे में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 33 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. वहीं अभियान के दौरान 47 वारंटों का निष्पादन और दो मामलों में कुर्की की कार्रवाई भी की गई है.

हत्या प्रयास और शराब कांड के आरोपियों पर कसा शिकंजा

पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में कई गंभीर मामलों के आरोपी शामिल हैं. इनमें 13 अभियुक्त शराब कांड, 10 हत्या के प्रयास, दो चोरी, दो जालसाजी, दो वारंटी तथा चार अन्य मामलों से जुड़े हुए हैं. पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है.

798 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद

विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की. इस दौरान कुल 798.36 लीटर अवैध शराब बरामद की गई. इसके साथ ही शराब तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे दो दोपहिया और तीन चारपहिया वाहनों को भी जब्त किया गया है.

33 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया

पुलिस अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए 33 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार छापेमारी और विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी

एसपी पुरन कुमार झा ने कहा कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, लंबित वारंटों के निष्पादन और अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. उन्होंने बताया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए सभी थाना क्षेत्रों को लगातार निर्देश दिए गए हैं.


विज्ञापन
Pankaj Kumar

लेखक के बारे में

By Pankaj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन