सीवान की दाहा नदी में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग

Author Pankaj Kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
दाहा नदी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत

सीवान की दाहा नदी में पहली बार मगरमच्छ दिखाई देने से स्थानीय ग्रामीणों में भय का माहौल है. नदी किनारे रहने वाले लोगों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग से इसे सुरक्षित पकड़ने की मांग की है.

विज्ञापन

Siwan News: नगर पंचायत स्थित दाहा नदी में मगरमच्छ दिखाई देने से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है. गुरुवार को नदी किनारे पहुंचे लोगों ने पानी में एक मगरमच्छ को तैरते देखा. देखते ही देखते इसकी सूचना पूरे इलाके में फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंच गए.

पहली बार दिखा मगरमच्छ, बढ़ी लोगों की चिंता

ग्रामीणों का कहना है कि दाहा नदी में पहली बार मगरमच्छ दिखाई दिया है. इससे नदी किनारे रहने वाले लोगों, मवेशियों तथा नदी में स्नान करने और मछली पकड़ने जाने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

बच्चों को नदी किनारे जाने से रोका

मगरमच्छ दिखने की खबर के बाद कई परिवारों ने एहतियात के तौर पर बच्चों को नदी की ओर जाने से रोक दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मगरमच्छ को सुरक्षित नहीं पकड़ा जाता, तब तक नदी के आसपास जाने में खतरा बना रहेगा.

वन विभाग और प्रशासन से कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन को घटना की सूचना देते हुए मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर छोड़ने की मांग की है. ग्रामीणों ने नदी किनारे निगरानी बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की भी अपील की है.

Also Read:पटना यूनिवर्सिटी के शिक्षक और कर्मचारी निकले लोक भवन मार्च के लिए, जानिए क्यों कर रहे नये विधेयक का विरोध


विज्ञापन
Pankaj Kumar

लेखक के बारे में

By Pankaj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन