सीवान: हसनपुरा सीएचसी में आशा दिवस आयोजित, शत-प्रतिशत टीकाकरण और परिवार नियोजन पर जोर

Author Umashankar ram|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

आशा दिवस पर उपस्थित बीसीएम, प्रबंधक व आशा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुरुवार को हसनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा दिवस का आयोजन किया गया. इस दौरान स्वास्थ्य प्रबंधक आलोक रंजन और बीसीएम सुनीता कुमारी ने आशा कार्यकर्ताओं को नियमित टीकाकरण और परिवार नियोजन के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी.

विज्ञापन

Siwan News: हसनपुरा प्रखंड के गुरुजवा जलालपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुरा में गुरुवार को आशा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व बीसीएम सुनीता कुमारी और स्वास्थ्य प्रबंधक आलोक रंजन ने संयुक्त रूप से किया.

विज्ञापन

बैठक में प्रखंड क्षेत्र की सभी आशा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई. साथ ही स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

नियमित टीकाकरण और परिवार नियोजन पर दिया जोर

बैठक के दौरान शत-प्रतिशत नियमित टीकाकरण सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया. स्वास्थ्य अधिकारियों ने आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक करें.

इसके अलावा परिवार नियोजन पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए भी लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.

आशा कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारी

बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर करने, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और परिवार नियोजन से संबंधित योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर बल दिया गया.

मौके पर प्रधान लिपिक दीपक कुमार, एलटी असलम फारुकी सहित आशा कार्यकर्ताओं में बबीता देवी, पुष्पा कुमारी, रानी कुमारी, दुर्गावती कुमारी, मुन्नी कुमारी, नीतू कुमारी, रीता देवी, फातमा खातून समेत अन्य उपस्थित थीं.

Also Read:पटना यूनिवर्सिटी के शिक्षक और कर्मचारी निकले लोक भवन मार्च के लिए, जानिए क्यों कर रहे नये विधेयक का विरोध


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन