सीवान: एसपी के जनता दरबार में पहुंचे 21 फरियादी, थानेदारों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश

Author Pankaj Kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
फ़ोटो. फरियाद सुनते एसपी | Prabhat Khabar Network

फरियाद सुनते एसपी

सीवान के पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने जनता दरबार लगाकर लोगों की शिकायतें सुनीं. 21 फरियादियों ने मारपीट, धोखाधड़ी और फर्जी मुकदमों से जुड़ी समस्याएं रखीं. एसपी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए.

विज्ञापन

Siwan News: पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं. जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 21 फरियादियों ने अपनी शिकायतें एसपी के समक्ष रखीं.

जनता दरबार में सबसे अधिक मामले मारपीट, धोखाधड़ी, आपसी विवाद और फर्जी मुकदमे में फंसाने से संबंधित सामने आए. फरियादियों ने अपनी समस्याओं से एसपी को अवगत कराया, जिसके बाद एसपी ने सभी मामलों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए.

थानेदारों को फोन कर कार्रवाई का दिया निर्देश

जनता दरबार के दौरान कई मामलों में कार्रवाई में देरी को लेकर एसपी ने संबंधित थानाध्यक्षों से फोन पर बात की और मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई

एसपी पुरन कुमार झा ने कहा कि पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता आम लोगों की समस्याओं का समाधान करना है. नियमित रूप से आयोजित जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की शिकायतें सुनी जा रही हैं और संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं. उन्होंने थानाध्यक्षों को मामलों के निष्पादन में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी.

Also Read:पटना यूनिवर्सिटी के शिक्षक और कर्मचारी निकले लोक भवन मार्च के लिए, जानिए क्यों कर रहे नये विधेयक का विरोध


विज्ञापन
Pankaj Kumar

लेखक के बारे में

By Pankaj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन