सीवान के आंदर में बाल श्रम के खिलाफ छापेमारी, एक बाल श्रमिक मुक्त

Updated:
विज्ञापन

बाल श्रमिक के साथ मौजूद श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान के आंदर प्रखंड में बाल श्रम के खिलाफ एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया गया. इस दौरान एक प्रतिष्ठान से एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया. बाल श्रम कराने वालों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Child Labour: सीवान के आंदर प्रखंड क्षेत्र में बाल श्रम के खिलाफ सोमवार को अभियान चलाया गया. श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार और जिला प्रशासन के निर्देश पर गठित धावा दल ने क्षेत्र के अलग-अलग प्रतिष्ठानों में छापेमारी की. इस दौरान एक प्रतिष्ठान से एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया.

विज्ञापन

अभियान में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, आंदर, मानव तस्करी रोधी इकाई और स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान, सीवान की टीम ने सहयोग किया. मुक्त कराए गए बाल श्रमिक को आवश्यक कार्रवाई और पुनर्वास की प्रक्रिया के लिए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए सुपुर्द किया गया.

बाल श्रम कराने वालों पर होगी कार्रवाई

धावा दल ने बाल श्रमिकों से काम कराने वाले नियोजकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के लिए आवश्यक निर्देश दिए. अधिकारियों ने बताया कि जिले में बाल श्रम के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

बच्चों की शिक्षा और सुरक्षित भविष्य पर जोर

अधिकारियों के अनुसार, अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराकर शिक्षा और सुरक्षित भविष्य की ओर ले जाना है. प्रशासन की ओर से बाल श्रम से जुड़े मामलों में लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है.

अभियान में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर भोला श्रीवास्तव, चाइल्ड लेबर इंचार्ज धीरज सिंह, मानव तस्करी रोधी इकाई के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल के जवान शामिल रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन