सीवान के जीबी नगर में मेला देखने बुलाए युवक की हत्या, स्कूल के पास मिला शव

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान के पांडेयपुर खमहौरी गांव में रविवार रात एक 23 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या कर दी गई. मेला देखने के बहाने बुलाकर हुई वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Siwan News: सीवान के जीबी नगर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर खमहौरी गांव में रविवार रात एक 23 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई. सोमवार सुबह उसका शव राजकीय मध्य विद्यालय के दक्षिण करीब 50 मीटर की दूरी पर मिला. मृतक की पहचान गांव निवासी लालबाबू यादव के पुत्र रोहित कुमार यादव के रूप में हुई है.

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि युवक को मेला देखने के बहाने बुलाया गया था. इसके बाद उसकी हत्या कर शव को घर के पास स्कूल के समीप फेंक दिया गया. सोमवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने शव देखा, जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई.

घटनास्थल से मिले साक्ष्य, एफएसएल टीम ने की जांच

घटना की सूचना मिलते ही जीबी नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. प्रभारी थानाध्यक्ष रामशंकर साह पुलिस बल और एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए और घटना की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा.

दो अन्य युवक भी घायल

पुलिस के अनुसार, घटना में मृतक के अलावा दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं. मामले में परिजनों के बयान के आधार पर पांडेयपुर खमहौरी निवासी रंजन लाल यादव के पुत्र रोहित कुमार समेत दो अन्य युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

हत्या की वजह तलाश रही पुलिस

पुलिस हत्या के पीछे की वजह और घटना के पूरे क्रम की जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक को किसके कहने पर बुलाया गया था और वारदात में कौन-कौन लोग शामिल थे. फिलहाल हत्या की वजह को लेकर पुलिस की ओर से स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. जांच पूरी होने के बाद ही मामले की तस्वीर साफ होगी.

गांव में पसरा सन्नाटा

घटना के बाद पांडेयपुर खमहौरी गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, घटना को लेकर ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल है. पुलिस मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनाक्रम के हर पहलू की जांच की जा रही है.

Also Read:Watch Video: सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार को पीटने वाले डॉक्टर एसके आजाद की अकड़ अब भी कम नहीं, ऑन कैमरा फिर भड़के

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन