सीवान में स्कूल जाने के लिए घर से निकली 12 वर्षीय छात्रा लापता, परिजनों ने मांगी मदद

Updated:
विज्ञापन

अनुष्का राय | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान से एक 12 वर्षीय छात्रा, अनुष्का राय, स्कूल जाने के लिए घर से निकली और लापता हो गई. उसके परिवार वाले उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर मदद की अपील की है.

विज्ञापन

Siwan News : असाव थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी अरविंद कुमार राय की 12 वर्षीय पुत्री अनुष्का राय के लापता होने का मामला सामने आया है. अनुष्का डिवाइन पब्लिक स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा है. परिजनों के अनुसार वह सोमवार की सुबह करीब 4:45 बजे स्कूल बैग लेकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है.

विज्ञापन

मनिया बाजार की ओर जाते देखे जाने की सूचना.

परिजनों के अनुसार गांव के कुछ लोगों ने अनुष्का को मनिया बाजार की तरफ जाते हुए देखा था. इसके बाद खर्गीरामपुर की ओर भी उसे पैदल जाते हुए देखे जाने की सूचना मिली. इन जानकारियों के आधार पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन बच्ची का पता नहीं चल पाया.

बच्ची की सुरक्षा को लेकर परिजन चिंतित.

अनुष्का के अचानक लापता होने के बाद परिजन उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. परिजनों ने उसकी मानसिक स्थिति को लेकर भी चिंता जतायी है. बच्ची की तलाश में परिवार के साथ स्थानीय लोग भी जुटे हुए हैं.

सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर मांगी मदद.

बच्ची के लापता होने के बाद परिजनों ने सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर और अन्य जानकारी साझा की है. इसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों से अनुष्का की तलाश में मदद करने की अपील की गयी है. परिजनों ने लोगों से बच्ची के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस या परिवार को सूचना देने की अपील की है.

असाव थाना और जीआरपी को दिया गया सनहा.

अनुष्का के पिता अरविंद कुमार राय ने बताया कि बच्ची के लापता होने के संबंध में असाव थाना और जीआरपी को सनहा दिया गया है. पुलिस को मामले की जानकारी मिलने के बाद बच्ची की तलाश को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन