ePaper

अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोरी की मौत

Updated at : 23 Jan 2026 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोरी की मौत

थाना क्षेत्र के गाजियापुर बाजार के समीप शुक्रवार की सुबह एक सड़क हादसे में 13 वर्षीय लड़की की मौत हो गई. घटना उस समय हुई, जब एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे जा रही बच्ची को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी.हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिजन गंभीर रूप से घायल बच्ची को आनन-फानन में बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

भगवानपुर हाट. थाना क्षेत्र के गाजियापुर बाजार के समीप शुक्रवार की सुबह एक सड़क हादसे में 13 वर्षीय लड़की की मौत हो गई. घटना उस समय हुई, जब एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे जा रही बच्ची को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी.हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिजन गंभीर रूप से घायल बच्ची को आनन-फानन में बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका की पहचान गाजियापुर गांव निवासी विद्यार्थी राय की 13 वर्षीय पुत्री निप्पु कुमारी के रूप में की गई है.घटना की सूचना मिलते ही गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है. सीवान रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोर गिरफ्तार प्रतिनिधि,सीवान.सीवान रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेन से मोबाइल चोरी करने वाले बसंतपुर थाने के सिपार निवासी अरविंद कुमार चौहान को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार 22 जनवरी को गाड़ी संख्या 13020 बाघ एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या एक पर आई थी. ट्रेन के साधारण कोच में यात्रा कर रही एक महिला यात्री का मोबाइल चोरी कर लिया गया. घटना की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को शाम 7:35 बजे रेलवे स्टेशन परिसर से पकड़ लिया. उसके पास से चोरी किया गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया. इस संबंध में पीड़िता छपरा जिले के मुफस्सिल थाने के निवासी सुमित कुमार की पत्नी सारिका कुमारी, के आवेदन पर जीआरपी थाना में मामला दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन