बसंतपंचमी पर डीजे पर सख्ती, 220 सेट जब्त
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 23 Jan 2026 10:39 PM
जिले में सरस्वती पूजा के अवसर पर शांति, कानून-व्यवस्था और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण को बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं. डीएम विवेक रंजन मैत्रेय के आदेश पर 23 जनवरी से 28 जनवरी तक पूरे जिले में डीजे युक्त वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हैं. यह प्रतिबंध जिले के अंदर पंजीकृत वाहनों के साथ-साथ अन्य जिलों या राज्यों से आने वाले डीजे सिस्टम पर भी लागू है.
प्रतिनिधि, सीवान. जिले में सरस्वती पूजा के अवसर पर शांति, कानून-व्यवस्था और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण को बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं. डीएम विवेक रंजन मैत्रेय के आदेश पर 23 जनवरी से 28 जनवरी तक पूरे जिले में डीजे युक्त वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हैं. यह प्रतिबंध जिले के अंदर पंजीकृत वाहनों के साथ-साथ अन्य जिलों या राज्यों से आने वाले डीजे सिस्टम पर भी लागू है. प्रतिबंध का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा के निर्देश पर विभिन्न थानों में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं. जिसमें शुक्रवार को 220 डीजे एवं 70 मशीन जब्त किए गए. ये डीजे सेट सरस्वती पूजा के आयोजन के समय बजाए जा रहे थे. जिला प्रशासन का कहना है कि यह कदम उत्सव को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बनाने के लिए उठाया गया है. तेज ध्वनि से होने वाली परेशानी, विशेषकर छात्राओं और बुजुर्गों के लिए, को रोकने के साथ ही संभावित विवादों से बचाव का उद्देश्य है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










