फरमाइशी गाने को लेकर दो पक्षों में पथराव
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 21 Jan 2026 9:49 PM
बड़हरिया थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव के पूरब टोला में रविवार की रात फरमाइशी गाने को लेकर हुए विवाद को लेकर मंगलवार का रात मारपीट और पत्थरबाजी हो गयी. इस मारपीट और पत्थरबाजी में तीन लोगों के मामूली रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष छोटन कुमार पुलिस अधिकारियों व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया.
प्रतिनिधि, सीवान/बड़हरिया. बड़हरिया थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव के पूरब टोला में रविवार की रात फरमाइशी गाने को लेकर हुए विवाद को लेकर मंगलवार का रात मारपीट और पत्थरबाजी हो गयी. इस मारपीट और पत्थरबाजी में तीन लोगों के मामूली रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष छोटन कुमार पुलिस अधिकारियों व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया. पुलिस अधीक्षक पूरन झा, एसडीपीओ अजय कुमार सिंह सहित अन्य थानों के पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए. पुलिस अधीक्षक ने घटना के कारणों का पता लगाया और थानाध्यक्ष को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. इधर बुधवार की सुबह फिर दोनों पक्षों के बीच मामूली झड़प हो गई. पुलिस मंगलवार की रात से ही शिवराजपुर में कैंप कर रही है. पुनः घटना की खबर मिलते ही एसपी पूरन झा, एसडीपीओ अजय कुमार सिंह, एसडीओ आशुतोष कुमार गुप्ता, बीडीओ संदीप कुमार, सीओ सरफराज अहमद, थानाध्यक्ष छोटन कुमार, आदि ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले का जायजा लिया. इधर मुखिया पति जुल्फेकार अहमद भुट्टो, पूर्व मुखिया सफीक अहमद सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मामले को शांत कराया. पुलिस प्रशासन इस मामले को लेकर चौकस है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शिवराजपुर पूरब टोला के भुअर शाह उर्फ बहराम के बेटे की शादी को लेकर रविवार को आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान शिवराजपुर कोइरी टोला के युवकों से फरमाइशी गाने को लेकर विवाद हो गया. उसके बाद मारपीट हो गई. उसके बाद विवाद ने बड़ा रुप ले लिया और उसी विवाद की प्रतिक्रिया में मंगलवार को मारपीट और पत्थरबाजी में बदल गई. जिसमें तीन चार लोग मामूली तौर पर घायल हो गए. सभी का इलाज सीएचसी बड़हरिया में किया गया. इधर पुलिस की सक्रियता से दो पक्षों का विवाद नियंत्रित हो गया और मामला बिल्कुल शांत बताया जाता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










