चोरी की बाइक बरामद, दो लोग गिरफ्तार
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 15 Mar 2026 10:06 PM
नगर पंचायत क्षेत्र में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान घर के सामने से हुई बाइक चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया. इस मामले में पुलिस ने दो को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है.
प्रतिनिधि, गुठनी. नगर पंचायत क्षेत्र में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान घर के सामने से हुई बाइक चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया. इस मामले में पुलिस ने दो को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया. इसी दौरान गुठनी चौराहा पर जांच के दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोका गया. तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार की पहचान थाना क्षेत्र के खारिका टोला गांव निवासी रंजन यादव तथा नगर पंचायत निवासी छोटू अंसारी के रूप में की गई है. पुलिस पूछताछ में दोनों ने बाइक चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. थानाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को नगर पंचायत निवासी रुदल तुरहा ने अपने घर के सामने से बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी. ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत सीवान.सीवान जंक्शन एवं पचरुखी स्टेशन के बीच रविवार की देर शाम डाउन लाइन पर किसी ट्रेन की चपेट में आने से एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई.सूचना मिलते ही सराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची .शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया.मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










