सीवान: नौतन में 450 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त, यूपी से ला रहा था खेप

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

सीवान के नौतन थाना क्षेत्र में पुलिस ने शाहपुर नहर के समीप 450 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की गई. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन

Siwan News: सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहपुर नहर के समीप एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके कब्जे से 200 एमएल की 450 बोतल शराब बरामद की है. साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त की गई है.

सीमावर्ती उत्तर प्रदेश से लाई जा रही थी शराब

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सीमावर्ती उत्तर प्रदेश से शराब की खेप बिहार लाई जा रही है. सूचना के आधार पर शाहपुर नहर के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई. जांच में उसके पास से 200 एमएल की 450 बोतल शराब बरामद हुई, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया.

सिमरिया गांव का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार तस्कर की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव निवासी सुरेश शाह के पुत्र मिंटू शाह के रूप में हुई है. पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया है.

उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में सीवान मंडल कारा भेज दिया गया.

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, जब्त शराब की खेप उत्तर प्रदेश से बिहार में सप्लाई करने के उद्देश्य से लाई जा रही थी. मामले में यह पता लगाया जा रहा है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें: ड्राइवर ही निकला डेहरी EO का कातिल, IG विकास वैभव ने हत्याकांड का किया खुलासा


विज्ञापन
शिवनाथ पांडेय

लेखक के बारे में

By शिवनाथ पांडेय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन