सीवान: भगवानपुर हाट में बिजली चोरी के आरोप में चार पर केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
चोरी से बिजली उपयोग करने के आरोप में चार पर प्राथमिकी दर्ज

भगवानपुर हाट में बिजली चोरी करने के आरोप में विद्युत विभाग ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. विभाग ने सभी पर जुर्माना भी लगाया है.

विज्ञापन

सीवान: विद्युत विभाग के कनीय अभियंता नदीम हसन के आवेदन पर बिजली चोरी के आरोप में चार लोगों के खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि विभाग की जांच के दौरान तरवार खरीवट टोला निवासी टुनटुन राय पर 36,379 रुपये, राजन राय पर 7,131 रुपये, जुआफर निवासी सुरेंद्र प्रसाद पर 3,751 रुपये तथा चैनपुर चकिया निवासी चंद्रिका महतो पर 14,262 रुपये का आकलित जुर्माना लगाया गया है.

विद्युत विभाग के आवेदन के आधार पर सभी आरोपितों के विरुद्ध बिजली चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: ड्राइवर ही निकला डेहरी EO का कातिल, IG विकास वैभव ने हत्याकांड का किया खुलासा


विज्ञापन
रंजीत यादव

लेखक के बारे में

By रंजीत यादव

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन