सारण: चिरांद में चला वृहद पौधारोपण अभियान, सैकड़ों महोगनी के पौधे लगाए गए

अभियान में शामिल छात्र - छात्राएं
सारण के चिरांद स्थित अयोध्या मंदिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण मिशन के तहत वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया. विद्यार्थियों ने महोगनी के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया.
सारण: पर्यावरण संरक्षण मिशन, छपरा के तत्वावधान में रविवार को चिरांद स्थित अयोध्या मंदिर परिसर में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया. अभियान के तहत सैकड़ों महोगनी के पौधे लगाए गए. मध्य विद्यालय, चिरांद के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण में भाग लिया और पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया.
इस अभियान में चिरांद विकास परिषद एवं गंगासमग्र उत्तर बिहार की भी सक्रिय सहभागिता रही.
पर्यावरण संरक्षण जीवनशैली से भी जुड़ा : डॉ. राजीव रंजन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव रंजन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है. प्लास्टिक का कम उपयोग, सूखे और गीले कचरे का पृथक्करण तथा स्वच्छ जीवनशैली अपनाकर भी पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है. उन्होंने बच्चों से प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया.
जलस्रोतों के संरक्षण पर दिया गया जोर
चिरांद विकास परिषद के सचिव श्रीराम तिवारी ने तालाबों, नदियों और अन्य जलस्रोतों के संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि जल संरक्षण ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है.
वहीं इंजीनियर अमरेश मिश्रा ने आहर-पइन जैसी पारंपरिक जल संरचनाओं के संरक्षण तथा भू-जल स्तर बढ़ाने के उपायों की विस्तार से जानकारी दी.
हर वर्ष एक पौधा लगाने की अपील
मध्य विद्यालय, चिरांद के प्रधानाध्यापक चंद्रभूषण ने विद्यार्थियों से हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की.
कार्यक्रम में सहायक शिक्षक प्रभू साह, स्वामी दिव्यात्मानंद जी महाराज, मंदिर के पुजारी बबुआ जी महाराज, अविनाश कुमार सिंह, प्रीतम सोनी, संदीप कुमार, अविनाश कुमार, राजकिशोर प्रसाद, चंदन भक्त, कमलाकांत सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें: ड्राइवर ही निकला डेहरी EO का कातिल, IG विकास वैभव ने हत्याकांड का किया खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











