सारण: जेपी विश्वविद्यालय में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन शुरू, 6 अगस्त तक करें एडमिशन

जेपीयू का प्रशासनिक भवन
JPU Admission 2026: जयप्रकाश विश्वविद्यालय में बीसीए, बीबीए, बीजेएमसी, बायोटेक्नोलॉजी और फिश एंड फिशरीज सहित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन शुरू हो गया है. मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी है और 6 अगस्त तक दाखिला लिया जा सकता है.
JPU Admission 2026: जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) के अंतर्गत संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. नामांकन की अंतिम तिथि 6 अगस्त निर्धारित की गई है. विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है. जिन छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है, वे वेबसाइट से मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर अपना नाम देख सकते हैं.
मेरिट लिस्ट में चयनित अभ्यर्थियों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा. इसी अलॉटमेंट लेटर के आधार पर संबंधित कॉलेज में निर्धारित अवधि के भीतर नामांकन कराया जा सकेगा. एक अगस्त से नामांकन प्रक्रिया जारी है. रविवार को अवकाश होने के बावजूद कॉलेजों के विभाग और कार्यालय खुले रहे ताकि छात्रों का नामांकन हो सके.
नामांकन के समय ये दस्तावेज होंगे जरूरी
छात्र कल्याण विभाग के अध्यक्ष प्रो. राणा विक्रम सिंह ने बताया कि नामांकन के लिए वेबसाइट से अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना अनिवार्य होगा. इसके साथ इंटर परीक्षा का अंकपत्र, प्रमाण पत्र, सीएलसी और अन्य आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित कॉलेज के विभाग में कराया जाएगा. इसके बाद अभ्यर्थियों को एसबीआई कलेक्ट के माध्यम से विश्वविद्यालय के खाते में निर्धारित शुल्क जमा करना होगा.
उन्होंने बताया कि नामांकन से संबंधित सभी दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. साथ ही कॉलेजों के नोटिस बोर्ड पर भी सूचना प्रकाशित की गई है.
तीन साल का है व्यावसायिक पाठ्यक्रम
विश्वविद्यालय के व्यावसायिक पाठ्यक्रम तीन वर्ष की अवधि के हैं. प्रोस्पेक्टस, शुल्क संरचना और अन्य जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है.
वोकेशनल कोर्स के निदेशक प्रो. अजीत कुमार तिवारी ने बताया कि विश्वविद्यालय के अंतर्गत राजेंद्र कॉलेज, छपरा, गंगा सिंह कॉलेज, छपरा और डीएवी कॉलेज, सीवान में नियमित मोड में बीसीए की पढ़ाई कराई जा रही है. इसके अलावा बीजेएमसी, बीबीए, बायोटेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल फिश एंड फिशरीज पाठ्यक्रमों में भी नामांकन जारी है.
प्रथम सेमेस्टर की फीस
| पाठ्यक्रम | प्रथम सेमेस्टर शुल्क |
| बीजेएमसी | ₹10,800 |
| बीबीए | ₹12,700 |
| बीसीए | ₹13,600 |
| बायोटेक्नोलॉजी | ₹22,300 |
| इंडस्ट्रियल फिश एंड फिशरीज | ₹11,800 |
इसे भी पढ़ें: ड्राइवर ही निकला डेहरी EO का कातिल, IG विकास वैभव ने हत्याकांड का किया खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











