सीवान: नारायण महाविद्यालय में 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान, 200 छात्रों ने सुना पीएम मोदी का संबोधन

शपथ दिलाते शिक्षक
सीवान के नारायण महाविद्यालय में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान का आयोजन, पीएम मोदी के संबोधन से छात्रों ने ली नशा मुक्त भारत बनाने की प्रेरणा।
सीवान: गोरेयाकोठी प्रखंड स्थित नारायण महाविद्यालय में रविवार को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा माय भारत के तत्वावधान में "नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत" अभियान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में महाविद्यालय के सांस्कृतिक सभागार में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना और नशामुक्त भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता का संकल्प लिया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शंभू कुमार ने की, जबकि राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रमेश प्रसाद ने संचालन किया.
युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण : प्राचार्य
अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. शंभू कुमार ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है. उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान करते हुए कहा कि "नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सशक्त आधारशिला हैं."
नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को मादक पदार्थों एवं अन्य नशों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नशामुक्त भारत अभियान से जोड़ना था. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे से होने वाले सामाजिक, मानसिक और शारीरिक नुकसान की जानकारी भी दी गई.
विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त भारत की शपथ
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लेते हुए शपथ ग्रहण की. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ.
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. उमाशंकर पासवान, विद्यानंद कुमार, डॉ. नवीतुल्लाह मियां, डॉ. दयाशंकर, अविनाश कुमार एवं सतीश कुमार सहित शिक्षकेत्तर कर्मचारी मनोहर शर्मा, ठाकुर सिंह, रवीन्द्र प्रकाश, भृगुनाथनाथ प्रसाद, राजन कुमार समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे. छात्र-छात्राओं में अमित, अंजना, चांदनी, राकेश सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया.
इसे भी पढ़ें: ड्राइवर ही निकला डेहरी EO का कातिल, IG विकास वैभव ने हत्याकांड का किया खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











