47 की उम्र, वही धार... इमरान ताहिर ने 85 रन डिफेंड कर गुयाना को दूसरी बार दिलाया खिताब

Updated:
विज्ञापन

इमरान ताहिर की टीम बनी चैंपियन (फोटो—एक्स)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

47 साल के इमरान ताहिर ने एक बार फिर अपनी कप्तानी का जादू दिखाया है. उनकी अगुआई में गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने ग्लोबल सुपर लीग 2026 का खिताब जीता, वो भी सिर्फ 85 रन का सफल बचाव करते हुए. यह टी20 फाइनल के इतिहास का सबसे छोटा स्कोर डिफेंड रहा.

विज्ञापन

Imran Tahir Captaincy Magic: 47 साल की उम्र में भी इमरान ताहिर का जादू कम होने का नाम नहीं ले रहा. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के सात साल बाद भी दक्षिण अफ्रीका के इस दिग्गज लेग स्पिनर ने अपनी कप्तानी और गेंदबाजी से एक और यादगार अध्याय जोड़ दिया. ताहिर की अगुआई में गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने ग्लोबल सुपर लीग 2026 का खिताब जीतते हुए लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की. खास बात यह रही कि टीम ने टी20 टूर्नामेंट के फाइनल में सिर्फ 85 रन का बचाव कर लगातार दूसरी बार चैंपियन बन गई है.

विज्ञापन

गुयाना की टीम 85 पर सिमटी

फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुयाना की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम 18.5 ओवर में सिर्फ 85 रन पर सिमट गई. आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. मैथ्यू फोर्ड ने 28 और ड्वेन प्रिटोरियस ने नाबाद 17 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की ओर से पीटर सिडल और अनिरुद्ध इम्मानुएल ने तीन-तीन विकेट झटके.

यूनिकॉर्न्स 6 रन से हार गई मैच

86 रन के आसान दिखने वाले लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स भी दबाव में बिखर गई. ओलिवर पीक ने 31 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन मोहम्मद नबी (3 विकेट), ड्वेन प्रिटोरियस (3 विकेट) और कप्तान इमरान ताहिर (2 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के सामने पूरी टीम 79 रन पर ऑलआउट हो गई. आखिरी विकेट रन आउट के रूप में गिरा और गुयाना ने छह रन से रोमांचक जीत दर्ज की.

टी20 फाइनल का सबसे कम संयुक्त स्कोर

यह मुकाबला ग्लोबल सुपर लीग के हिस्ट्री का सबसे कम स्कोर वाला फाइनल भी बन गया. दोनों टीमों ने मिलकर सिर्फ 164 रन बनाए, जो किसी भी टी20 फ्रेंचाइजी लीग फाइनल का सबसे कम संयुक्त स्कोर है. वहीं, 85 रन का सफल बचाव टी20 टूर्नामेंट फाइनल इतिहास का सबसे छोटा डिफेंड किया गया स्कोर बन गया. वहीं इमरान ताहिर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है, प्रदर्शन नहीं.

Also Read: आर्चर की बॉलिंग के सामने पस्त हुए लंदन स्पिरिट के बैटर्स, प्लेऑफ की उम्मीदों पर लगाया ब्रेक


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola