Abhishek Sharma Shivam Dube: मैच से पहले आईने के सामने कौन बिताता है सबसे ज्यादा वक्त? अभिषेक शर्मा ने बताया इस खिलाड़ी का नाम

Updated:
विज्ञापन

भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा (एक्स)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Abhishek Sharma Shivam Dube: अभिषेक शर्मा ने बताया टीम इंडिया में कौन है सबसे ज्यादा सजने-संवरने वाला खिलाड़ी. मैदान पर भी छाए अभिषेक के बल्ले का जलवा.

विज्ञापन

Abhishek Sharma Shivam Dube: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज के दौरान खिलाड़ियों के बीच मैदान के बाहर भी खूब मजेदार बातचीत देखने को मिल रही है. ऐसे ही 'कोह-ए-जफर' (Koh-E-Zafar) खास कार्यक्रम में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा से जब पूछा गया कि टीम में मैच से पहले तैयार होने और आईने के सामने सबसे ज्यादा समय बिताने वाला खिलाड़ी कौन है, तो उन्होंने बिना ज्यादा सोचे इस खिलाड़ी का नाम ले दिया.

विज्ञापन
View on Instagram

ये भी पढ़ें: Vaibhav Suryavanshi Shivam Dube Biceps Video: वैभव सूर्यवंशी ने शिवम दुबे से की अपने बाइसेप्स की तुलना, वीडियो वायरल

अभिषेक शर्मा ने बताया कौन लेता है सबसे ज्यादा समय

सीरीज के दौरान हुए 'कोह-ए-जफर' नामक कार्यक्रम में अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर मौजूद थे. अफगानिस्तान की ओर से इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब और अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने हिस्सा लिया.

अभिषेक से जब भारतीय टीम के उस खिलाड़ी का नाम पूछा गया, जो मैच से पहले तैयार होने में सबसे ज्यादा समय लेता है और आईने के सामने काफी वक्त बिताता है, तो उन्होंने शिवम दुबे का नाम लिया.

अभिषेक ने मजाकिया अंदाज में अफगानिस्तान के लिए फजलहक फारूकी का नाम भी लिया. उनके इस जवाब पर कार्यक्रम में मौजूद खिलाड़ियों के बीच हंसी-मजाक का माहौल बन गया.

मैदान पर भी शानदार फॉर्म में थे अभिषेक

अभिषेक शर्मा सिर्फ अपने मजेदार जवाब की वजह से ही चर्चा में नहीं थे, बल्कि बल्ले से भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. दो टी20 मुकाबलों में उन्होंने 121 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 240 के पार रहा.

पहले टी20 मुकाबले में अभिषेक ने महज 32 गेंदों पर 82 रन की तूफानी पारी खेली. उनकी पारी में सात चौके और सात छक्के शामिल रहे. भारत ने उनके शानदार प्रदर्शन की मदद से 157 रन का लक्ष्य सिर्फ 13.4 ओवर में हासिल कर लिया.

दूसरे मुकाबले में भी अभिषेक ने तेज शुरुआत करते हुए 18 गेंदों पर 39 रन बनाए. भारत ने यह मुकाबला भी सात विकेट से अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें: BCCI Chief Selector 2026: अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म होने वाला, कौन बनेगा अगला चीफ सेलेक्टर? पार्थिव पटेल-प्रज्ञान ओझा का नाम चर्चा में

ईशान किशन ने नबी से सीखने का बताया अनुभव

कार्यक्रम के दौरान ईशान किशन ने मोहम्मद नबी के साथ आईपीएल में खेलने के अनुभव को भी याद किया. दोनों खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के लिए साथ खेल चुके हैं.

ईशान ने कहा,

बल्लेबाजी अभ्यास के दौरान नबी उन्हें यह समझने में मदद करते थे कि गेंदबाज उस समय क्या सोच रहा है. इससे उन्हें बल्लेबाजी के दौरान गेंदबाज की रणनीति समझने में काफी मदद मिली.

मोहम्मद नबी ने बताया भारत में गेंदबाजी क्यों मुश्किल

मोहम्मद नबी ने भारत में क्रिकेट खेलने के अनुभव पर भी बात की. उन्होंने बताया कि

वह लंबे समय से आईपीएल में खेल रहे हैं और भारत में खेलने से उन्हें काफी अनुभव मिला है. भारत में कई मैदान छोटे होते हैं और बल्लेबाज अच्छी गेंदों पर भी बड़े शॉट लगा सकते हैं. ऐसे में यहां गेंदबाजी करना गेंदबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण रहता है.

सीरीज में भारत 2-0 से आगे

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती दोनों टी20 मुकाबले सात विकेट से जीते. पहले मैच में अभिषेक शर्मा ने 82 रन की शानदार पारी खेली, जबकि दूसरे मुकाबले में संजू सैमसन ने 22 गेंदों पर 57 रन बनाकर अहम योगदान दिया. अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाना है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola