IND vs AFG 3rd T20 Live Score: 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 22/0, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद
भारत और अफगानिस्तान के कप्तान (एक्स)
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज का आखिरी मुकाबला गुरुवार, 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने को न्योता दिया है. भारत ने एक बदलाव और अफगानिस्तान ने 2 बदलाव किया है. सीरीज में भारत 2-0 से आगे है.
IND vs AFG 3rd T20 Live Score: अभिषेक शर्मा ने जड़े 2 छक्के
भारत ने 2 ओवर तक 22 रन बना लिए है. इस ओवर में अभिषेक शर्मा ने अजमतुल्लाह उमरजई को 2 छक्का और 1 चौका लगाया है.
IND vs AFG 3rd T20 Live Score: अभिषेक शर्मा ने अजमतुल्लाह उमरजई को जड़ा छक्का
अभिषेक शर्मा ने अजमतुल्लाह उमरजई के दूसरे ओवर के दूसरे गेंद पर छक्का जड़ दिया है.
IND vs AFG 3rd T20 Live Score: पहले ओवर में भारत ने बनाए 5 रन
भारत ने पहले ओवर में 5 रन बनाए है. अभिषेक शर्मा (4) और संजू सैमसन (1) क्रीज पर मौजूद है. अफगानिस्तान के लिए फजलहक फारूकी ने पहला ओवर फेंका है.
IND vs AFG 3rd T20 Live Score: देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर और जसप्रीत बुमराह.
अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, अब्दुल्ला अहमदजई, दरविश रसूली, नूर उल रहमान, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान और फजलहक फारूकी.
IND vs AFG 3rd T20 Live Score: यश ठाकुर को अर्शदीप के जगह मिला मौका
तीसरे और आखिरी टी20 में भारत ने एक बदलाव किया है. अर्शदीप सिंह की जगह पर यश ठाकुर को प्लेइंग 11 में मौका मिला है.
IND vs AFG 3rd T20 Live Score: टॉस जीतकर अफगानिस्तान करेगा पहले गेंदबाजी
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज के आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अफगानिस्तान की टीम ने दो बदलाव किए हैं. अब्दुल्ला अहमदजई और नूर उल रहमान को आज के मैच में मौका मिला है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए