स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत

थाना क्षेत्र के बड़हरिया-बरौली मुख्यमार्ग के तेतहली कुरैश मुहल्ला के समीप शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्कार्पियो व बाइक की आमने -सामने की जबर्दस्त टक्कर में बाइक चालक की मौत घटनास्थल पर हो गयी. जबकि बाइक के पीछे बैठा युवक भी घायल हो गया.
प्रतिनिधि, बड़हरिया. थाना क्षेत्र के बड़हरिया-बरौली मुख्यमार्ग के तेतहली कुरैश मुहल्ला के समीप शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्कार्पियो व बाइक की आमने -सामने की जबर्दस्त टक्कर में बाइक चालक की मौत घटनास्थल पर हो गयी. जबकि बाइक के पीछे बैठा युवक भी घायल हो गया. बताया जाता है कि गोपालगंज जिला के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोइनी टोले बली पुरैना के भोला बांसफोर का 20 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार उर्फ टिमल बाइक से बड़हरिया बाजार पेंट खरीदने आ रहा था. तभी तेतहली कुरैश मुहल्ला के पास तेज रफ्तार से बरौली बाजार की ओर जा रहे स्कॉर्पियो ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी. जिससे बिट्टू कुमार बाइक से गिर गया व उसका सिर स्कॉर्पियो के चक्के के नीचे आ गया. सिर कुचलने से बिट्टू कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि बाइक पर पीछे बैठे शेखर घायल हो गया. इधर तेतहली के ग्रामीणों ने बिट्टू को घायल समझकर सीएचसी बड़हरिया पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.घायल युवक का अन्यत्र इलाज चल रहा है. वहीं धक्का मारकर भाग रहे स्कॉर्पियो को विश्वंभरापुर के पास लोगों ने पकड़ लिया. आक्रोशित लोगों ने ड्राइवर सहित स्कॉर्पियो व उसमें सवार अन्य दो लोगों की पिटाई करपुलिस के हवाले कर दिया. बताया जाता है कि भागने के क्रम स्कॉर्पियो का एक पिछला चक्का पंचर हो गया. अगर स्कॉर्पियो पंचर नहीं होता तो स्कॉर्पियो ड्राइवर स्कॉर्पियो लेकर भागने में सफल हो जाता. घटना की खबर मिलते ही परिजन व रिश्तेदार हॉस्पिटल पहुंच गये. परिजनों की चीख-पुकार से माहौल मातमी हो गया. बिट्टू की मां मीना देवी हॉस्पिटल में बेसुध पड़ी थीं. जबकि अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि बिट्टू कुमार दो भाइयों में बड़ा था. उसे चार बहनें हैं. बिट्टू कुमार ही कमाकर घर का खर्च चलाता था. वहीं हॉस्पिटल में दलबल के साथ पहुंचे एएसआइ मोहनलाल पासवान परिजनों को समझा-बूझाकर मामले को शांत कराया. बिट्टू कुमार पेंटिंग का काम करता था व पेंट लेने के लिए ही वह बड़हरिया बाजार आ रहा था. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर, स्कॉर्पियो थाने में जब्त है व ड्राइवर समेत तीन लोग हिरासत में हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




