स्वतंत्रता दिवस को लेकर सीवान रेलवे स्टेशन पर बढ़ी सुरक्षा, श्वान रैंबो से ट्रेनों की जांच

Updated:
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्टेशन पर जांच करते श्वान दस्ता

सीवान रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेल पुलिस की टीम ने श्वान 'रैंबो' की मदद से स्टेशन परिसर और ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाया. इस दौरान किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला.

विज्ञापन

Siwan Railway Station: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सीवान रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सीवान और राजकीय रेल पुलिस की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर में विशेष जांच अभियान चलाया. इस दौरान प्रशिक्षित श्वान ‘रैंबो’ की मदद से स्टेशन के महत्वपूर्ण स्थानों और ट्रेनों में विस्फोटक पदार्थ की तलाश की गयी. जांच के दौरान कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और सभी स्थान सामान्य पाए गये.

स्टेशन के महत्वपूर्ण स्थानों की हुई सघन जांच

रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सीवान के प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर सहायक उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने पार्सल घर, बुकिंग हॉल, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री प्रतीक्षालय और विभिन्न प्लेटफॉर्मों की सघन जांच की. इसके अलावा स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनों में भी श्वान ‘रैंबो’ की मदद से जांच की गयी.

छह ट्रेनों में भी चलाया गया जांच अभियान

जांच के दौरान ट्रेन संख्या 15565, 14604, 14673, 02563, 13020 और 15110 को भी चेक किया गया. आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने यात्रियों के सामान के साथ स्टेशन के संवेदनशील स्थानों पर भी विशेष निगरानी रखी. स्वतंत्रता दिवस को लेकर किसी भी तरह की सुरक्षा चूक नहीं हो, इसके लिए स्टेशन परिसर में सतर्कता बढ़ा दी गयी है.

सुरक्षा जांच लगातार रखने का निर्देश

अभियान में आरपीएफ पोस्ट सीवान के सहायक उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल धर्म प्रकाश मिश्रा, हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार दीक्षित तथा जीआरपी के सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव, कांस्टेबल लालमन राम सहित अन्य जवान शामिल रहे. अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा जांच एवं निगरानी लगातार जारी रहेगी.

इसे भी पढ़ें:18 अगस्त से पटना में आमरण अनशन करेंगे छात्र, TRE-4, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा समेत कई हैं मांगें


विज्ञापन
अमरनाथ शर्मा

लेखक के बारे में

By अमरनाथ शर्मा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन