सीवान: दरौंदा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई, ट्रैक पार करने वाले छह लोग पकड़े गये

Updated:
विज्ञापन

Darounda Railway Station: दरौंदा रेलवे स्टेशन परिसर में आरपीएफ ने विशेष सघन जांच अभियान चलाया. जन विश्वास अधिनियम के तहत रेलवे ट्रैक पार करने और यार्ड में अनधिकृत प्रवेश करने वाले छह लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई. यह अभियान रेलवे परिसर को सुरक्षित रखने के लिए जारी रहेगा.

विज्ञापन

Darounda Railway Station:रेलवे परिसर में नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आरपीएफ चौकी दरौंदा ने गुरुवार को सघन जांच अभियान चलाया. जन विश्वास अधिनियम 2026 के तहत चलाये गये इस अभियान में रेलवे ट्रैक पार करने, प्लेटफॉर्म पर अनधिकृत रूप से घूमने तथा यार्ड में शौच करने के उद्देश्य से ट्रैक पार करने वाले छह लोगों को पकड़ा गया.

स्टेशन और यार्ड में हुई विशेष चेकिंग

आरपीएफ चौकी दरौंदा के नेतृत्व में 13 अगस्त को दरौंदा रेलवे स्टेशन परिसर एवं यार्ड में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान रेलवे ट्रैक पार करने वालों और बिना अधिकार स्टेशन परिसर में प्रवेश करने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी गयी. जांच के दौरान पकड़े गये छह व्यक्तियों के विरुद्ध जन विश्वास अधिनियम 2026 के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया.

ट्रैक पार करना दुर्घटना को दे सकता है न्योता

आरपीएफ ने स्पष्ट किया कि रेलवे स्टेशन परिसर और यार्ड में अनधिकृत रूप से प्रवेश करना नियमों का उल्लंघन है. इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है. विशेषकर रेलवे ट्रैक पार करने की प्रवृत्ति यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है.

लगातार जारी रहेगा चेकिंग अभियान

आरपीएफ चौकी प्रभारी ग्यास सरवर ने स्टेशन के आसपास रहने वाले लोगों से अपील की कि बिना अधिकृत अनुमति या अधिकार-पत्र के स्टेशन परिसर अथवा यार्ड में प्रवेश न करें और रेलवे ट्रैक को अनधिकृत रूप से पार न करें. नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि रेलवे परिसर को सुरक्षित रखने और अनधिकृत गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस तरह का चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें:18 अगस्त से पटना में आमरण अनशन करेंगे छात्र, TRE-4, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा समेत कई हैं मांगें


विज्ञापन
रवींद्र गुप्ता

लेखक के बारे में

By रवींद्र गुप्ता

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन