सीवान के नौतन बाजार में बारिश के बाद जलजमाव, जेसीबी से नाले की सफाई के बाद राहत

Updated:
विज्ञापन

जेसीबी से नाले साफ़ कराते उप प्रमुख

नौतन बाजार की मुख्य सड़क पर अचानक जलभराव से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. नाले में कचरा जमा होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई थी. उप प्रमुख ने तत्काल जेसीबी मंगवाकर नाला साफ कराया, जिससे आवागमन सुचारू हुआ.

विज्ञापन

Nautan Waterlogging: गुरुवार को हुई तेज बारिश के बाद नौतन बाजार की मुख्य सड़क पर अचानक पानी जमा हो गया. जलजमाव के कारण कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा. सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

नाला जाम होने से सड़क पर जमा हुआ पानी

स्थानीय लोगों के अनुसार, नाले में कचरा जमा होने के कारण पानी की निकासी बाधित हो गयी थी. वहीं, नाले से पानी निकासी वाले मुंह को मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया था. इस वजह से बारिश का पानी नाले से बाहर नहीं निकल सका और मुख्य सड़क पर जमा हो गया.

जेसीबी से नाले साफ़ कराते उप प्रमुख | Prabhat Khabar Network
जेसीबी से नाले साफ़ कराते उप प्रमुख

उप प्रमुख ने जेसीबी मंगाकर करायी सफाई

जलजमाव की सूचना मिलते ही नौतन प्रखंड के उप प्रमुख ने तत्काल जेसीबी मंगवायी. जेसीबी की मदद से नाले में जमा कचरे को निकलवाया गया. साथ ही पानी निकासी वाले मुंह पर डाली गयी मिट्टी को भी हटाया गया. इसके बाद नाले से पानी की निकासी शुरू हो गयी और मुख्य सड़क पर आवागमन धीरे-धीरे सामान्य हो गया.

नियमित नाले की सफाई की मांग

स्थानीय लोगों ने नाले की नियमित सफाई कराने और पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की है. लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या दोबारा न हो, इसके लिए प्रशासन को पहले से नालों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें:18 अगस्त से पटना में आमरण अनशन करेंगे छात्र, TRE-4, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा समेत कई हैं मांगें


विज्ञापन
शिवनाथ पांडेय

लेखक के बारे में

By शिवनाथ पांडेय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन